परिवहन चौकियों द्वारा अवैध वसूली की शिकायतों के बाद डॉ मोहन यादव सरकार ने 01 जुलाई से कर दिया है बंद

Newspost, MP Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश.

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश डॉ मोहन यादव के निर्देश के बाद बीते एक जुलाई 2024 से यूं तो अंतर राज्यीय सीमा के आरटीओ चौकियों को बंद कर दिया गया है। लेकिन सिगरौली के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद की अंतरराज्यीय सीमा पर आज भी परिवहन विभाग की वसूली का काम चलता बताया जा रहा है। वाहन संचालकों का कहना है कि जैसे पहले चलता था, वसूली का काम वैसे ही चलाया जा रहा है, बस तरीका बदल गया है।

बताया जा रहा है कि लगभग प्रतिदिन परिवहन विभाग का आरटीओ उड़नदस्ता दल के लोग सिगरौली-सोनभद्र सीमा, खनहना में वसूली करते नज़र आ जाएंगे। इन्हें सरकार के आदेश की हवा निकाल दी है और दूसरा कारगर उपाय ढूंढ लिया है, ऐसा बताया जाता है। मोटर मालिकों ने इसे छलावा बताया है। कहते हैं कि वसूली अब भी जारी है सिर्फ तरीका बदला है।

इसलिए हटाई गई थीं परिवहन विभाग की चौकियां

ज्ञात हो कि राज्य की डॉ मोहन यादव सरकार द्वारा अंतरराज्यीय परिवहन चौकियों पर अवैध वसूली की लगातार मिलीं शिकायतों के बाद इन सभी आरटीओ बैरियरों को 30 जून की मध्य रात्रि से बंद करने के लिए आदेश जारी किया गया था। ऐसा होने के बाद से परिवहन विभाग के अधिकारियों के जेबें ढ़ीली हो गयीं। अब उड़न दस्ते के माध्यम से वसूली का पुराना खेल फिर उसी तरह जारी है। प्रदेश में संचालित आरटीओ चेक पोस्ट पर लगातार गड़बड़ी की शिकायतें मिल रही थीं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद सरकार ने 1जुलाई 2024 से इन परिवहन चौकियों को बंद कर दिया गया है। लेकिन दूसरे तरीके से ट्रांसपोर्टरों का अभी भी शोषण हो रहा है। उन्हें कोई खास राहत नहीं मिला है। इस समाचार के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ यादव का ध्यान आकृष्ट कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *