बरगवां, एमपी के कांचन बांध की घटना

Newspost, Regional Desk, Singrauli, मध्य प्रदेश.

एमपी के सिंगरौली जिले में बरगवां थाना क्षेत्र में घटित एक अप्रत्याशित घटना में मछली पकड़ने गया व्यक्ति ही जाल में फंस गया। गहरे पानी से बाहर नहीं निकल पाने के कारण उसकी मौत हो गई।

जानें घटना का विवरण

घटना के संबंध में बताया जाता है कि ग्राम तेंदुआ निवासी लाले सिंह अपने साथी के साथ रविवार देर शाम कांचन नदी में मछली पकड़ने के लिए लगाए गए जाल की स्थिति देखने गया था। परंतु देर रात तक जब वह नहीं लौटा तब उसके साथी को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। उसने आसपास के लोगों समेत बरगवां थाने में इसकी सूचना दी। 

घंटों बाद मिला मछुआरे का शव

देर रात को ही बरगवां निरीक्षक शिवपूजन पूजन मिश्रा ने घटना को संज्ञान में लेकर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कराई। इसके लिए सहायक उप निरीक्षक विशेश्वर साकेत, प्रधान आरक्षक उमेश विश्कर्मा एवं नंदकिशोर बागरी को नाव से बांध के निरीक्षण के लिए भेजा। कई घंटे की मेहनत के बाद जाल में फंसे लाले सिंह पिता मटुकधारी सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी तेंदुआ का शव बरामद कर लिया गया तथा पंचनामा कर शव को पीएम हेतु भेजा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *