कांग्रेस वैमनस्य पूर्ण राजनीति करने वाली पार्टी- शत्रुहन लाल शाह

Newspost, Regional Desk. सिंगरौली, मध्य प्रदेश.

मध्य प्रदेश में अभी कोई भी चुनाव न अभी है न ही नजदीक है। लेकिन स्वयं को आज भी बड़ी राष्ट्रीय पार्टी होने का दंभ भरने वाली कांग्रेस पार्टी पहले से ही बिखरी हुई थी, संगठन, सोच और समर्थकों के अभाव में अब तो इसकी हालत और भी बदतर होती जा रही है। सोमवार को यहाँ कांग्रेस के एक पार्षद ने भाजपा, पीएम नरेन्द्र मोदी, एमपी के सीएम डॉ मोहन यादव, पूर्व सीएम व केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर प्रसंशा की और भाजपा की सदस्यता ले ली।

नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 20 जैतपुर से कांग्रेस के टिकट पर पार्षद चुने गए शत्रुहन लाल शाह ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेसी पार्षद ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता के हाथों पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 

इस अवसर पर विधायक सिंगरौली राम निवास शाह, सीड़ा अध्यक्ष दिलीप शाह एवं निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय विशेष रूप से उपस्थित रहे। कांग्रेस पर वैमनस्य पूर्ण राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भाजपा में शामिल हुए शत्रुहन लाल ने बताया कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की सुचिता पूर्ण राजनीति से प्रेरित रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री तथा वर्तमान केन्द्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी को चुना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में रहकर मैं अपने राजनैतिक एवं सांगठनिक दायित्वों का निर्वहन करूंगा तथा एक पार्षद होने ने नाते अपने वार्ड में विकास का नया आयाम स्थापित करूंगा। 

इस अवसर पर‌ ननि पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष सीमा जायसवाल, पार्षद संजय सिंह, पार्षद कमलेश वर्मा, पार्षद आशीष वैश्य, पार्षद राम नरेश शाह, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि अमित यादव समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *