सीएम‌एस (एटक) के केन्द्रीय कार्यकारिणी की ब्लॉक बी में हुई आवश्यक बैठक

Newspost, Corporate Desk. Rohit Gupta.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। कोल इंडिया में सक्रिय खनिकों के संगठन एटक के नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत श्रमिक संगठन सीएम‌एस ने बीते दिनों ब्लॉक बी में अपनी केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक की। बैठक में एनसीएल की निगाही सहित अन्य क्षेत्रों में बीते दिनों शहीद हुए श्रमिक साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और एनसीएल प्रबंधन को आगाह कराते हुए कहा कि उत्पादन की होड़ में किसी के जीवन से खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता का. डीपी पटेल कर रहे थे। महामंत्री का. अजय कुमार ने उपस्थित पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत किया तथा आवश्यक बैठक का एजेंडा रखा।

बैठक में गत दिनों एनसीएल की खदानों में घटित दुर्घटनाओं से हुई जन -धन की क्षति पर गहन चिंता व्यक्त करते हुए इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के उपायों पर चर्चा की गई। अपने संबोधन में महामंत्री अजय कुमार ने जानकारी दी कि श्रमशक्ति बजट के अनुसार रिक्त पदों को पदोन्नति द्वारा भरा जाएगा। कंपनी स्तर पर इस आशय का आदेश इसी 1 मई को निर्गत कर दिया जाएगा।

श्री कुमार ने बताया कि 2022-23 के उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के एवज कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के भुगतान के लिए एनसीएल प्रबंधन ने सहमति दे दी है। जल्द भुगतान करने को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने परियोजनाओं में कार्यरत संगठन के पदाधिकारियों से कहा कि सुरक्षा मानकों के अनुपालन में कहीं भी लापरवाही हो रही हो तो उसे उजागर करें और उच्च प्रबंधन के संज्ञान में लायें। सुरक्षा से समझौता किसी कीमत पर नहीं किया जा सकता। उन्होंने 1 मई को सभी परियोजनाओं में धूमधाम से मजदूर दिवस मनाने का आह्वान किया तथा कहा कि हमारे पूर्वजों ने शहादत देकर हमें जिन सुविधाओं को दिया है, उसे बचाने की चुनौती हमारे सामने है।

इस अवसर पर डिप्लोमा धारी कंपनी के कर्मचारियों के पदोन्नति के संबंध में गहन चर्चा की गई।

🔸👉 अधिकार चाहिए तो कर्तव्य भी निभाएं! चुनें अपनी सरकार, वोट जरूर डालें; क्या किया एमपी के CEO ने... इसे भी पढ़ें.. https://newspostglobal.com/loksabhapols2024-anupam-rajan-should-have-a-lively-conversation-with-the-voters/

बैठक में का. डीपी पटेल, आरके सिंह, मो. जिन्ना, जागेन्द्र तिवारी, आरके त्रिपाठी, प्रभाकर त्रिपाठी, संतोष पाण्डेय, केपी शर्मा, जेएन चतुर्वेदी, प्रदीप कुमार, एसडी तिवारी तथा अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *