भूमि पूजन कर हुआ शुभारंभ

Newspost, Regional Desk, Bihari Lal Gupta.

सरई। सिंगरौली जिले के सरई क्षेत्र अंतर्गत चमारीडोल में अब साप्ताहिक हाट बाजार की शुरुआत हो गई है। यहां पर हर रविवार को साप्ताहिक हाट बाजार लगा करेगा। इसकी शुरुआत रविवार बेलगांव सरपंच सुखेन्द्र सिंह ने नारियल तोड़कर भूमि पूजन करने के साथ किया। सरपंच ने व्यापारियों से प्रत्येक रविवार को चमारीडोल में बाजार लगाने व आम जनमानस से शामिल होने की अपील की है।

इस मौके पर बेलगांव सरपंच सुखेन्द्र सिंह, केशलार सरपंच सत्यनारायण सिंह, मटुक लाल साहू, श्याम कार्तिक साहू, भोला सिंह, विनोद जायसवाल, लल्लू सिंह, रमेश जायसवाल, फूल कुमारी बसोर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *