रेत में वालीबॉल का आयोजन रहा आकर्षण का केंद्र
Newspost, Regional Desk, RB Singh ‘Raaz’
सीधी, मध्य प्रदेश। पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद् तथा जिला खनिज प्रतिष्ठान सीधी के तत्वावधान में बनास परसिली महोत्सव का आयोजन कठबंगला ग्राम नौढ़िया में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पाण्डेय तथा कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक डाॅ. रवीन्द्र वर्मा, वन मंडलाधिकारी क्षितिज कुमार, जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती कविता दीप खरे, जिला न्यायधीश पुष्पक पाठक, न्यायिक मजिस्ट्रेट मझौली दीपक अग्रवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में रेत में वाॅलीबाल एवं पतंगबाजी का आयोजन किया गया, जिसमें नौढिया हायर सेकण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं वाॅलीबाल के 4 टीमों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का आकर्षण रेत में वालीबॉल खेल का आयोजन रहा। खिलाड़ियों के साथ-साथ अतिथियों ने भी खेल का आनंद लिया।
