मोडिफाइड साइलेंसर वाले मोटर बाइक्स पर यातायात पुलिस की पैनी नजर

Newspost, City Desk, A. Anand/Manish Chaudhary.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। पुलिस कप्तान यूसुफ कुरैशी के निर्देश पर एमपी के सिंगरौली जिले में तेज व कर्कश आवाज करने वाले बुलेट एवं अन्य दुपहिया चालकों के विरुद्ध यातायात (Traffic Dept) विभाग द्वारा कार्यवाही की जाने लगी है। रविवार 4 फरवरी को बैढ़न में विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग के दौरान तेज आवाज में चलने वाले 21 बुलेट बाइक्स पर चालानी कार्यवाही के साथ ही बाइक्स में लगाए गए मॉडीफाई सांइलेसर निकलवाने की कार्यवाही की गई। आमतौर पर बुलेट चालकों द्वारा बाइक के ओरिजनल साइलेंसर को निकलवाकर उसकी जगह मॉडीफाई साइलेंसर लगवाये जा रहे हैं।

यातायात पुलिस ने सभी से अपील की है कि अपने बुलेट की आवाज साइलेंसर नार्मल करा लें अन्यथा बुलेट राजा बनना महंगा पड़ेगा।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इनफिल्ड व अन्य मोटरसाईकल में कंपनी की ओर से लगाये गए मानक ध्वनि सीमा के साइलेंसर को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बुलेट के साइलेंसर के साथ छेड़छाड़ व माडिफाई करते हुये उसकी ध्वनि को तेज व कर्कश करते हुये तेज गति से सड़क पर चलाया जा रहा है। इससे बुलेट चालकों द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ आम राहगीरों को परेशानी में डाला जा रहा है। इस प्रकार की कर्कश आवाज से दुर्घटना की संभावना भी बनी रहती है। जिस क्षेत्र की सड़क पर ऐसे कर्कश ध्यनि वाले साइलेसर से निकलने वाली आवाज के बुलेट व वाइक मिलती है तो ऐसे चालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए और ध्वनि प्रदूषण व मोटर व्हीकल अधिनयम की धाराओं तहत कार्यवाही की जावेगी।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्यवाही में निरी. आर.पी. मिश्रा, सउनि सुखदायक रावत, सउनि सुरेश शुक्ला, सउनि हॉमिद खॉन, सउनि शिवेन्द्र सिंह, सउनि कुंजलाल पटेल, सउनि अरुण पटेल एवं स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *