गरबा खेलने जा रही लड़की का दरिंदों ने किया गैंग रेप!
Newspost, States Desk, Vadodara (Gujarat).
वडोदरा, गुजरात से एक बड़ी खबर सुर्खियों में है। नवरात्र भारत का महा पर्व है। इसे देश भर में अलग अलग ढंग से श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। लेकिन बात जब गुजरात की हो तो वहाँ गरबा व डांडिया इस महोत्सव को और भी उमंग और उल्लास से भर देते हैं। लेकिन वडोदरा में अपने घर से गरबा खेलने जा रही लड़की जब एक खास इलाके से गुजर रही थी तब दरिंदों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ जो किया वह अमानुषिक कृत्य है।
Festival Offer…
साप्ताहिक पत्र पांचजन्य द्वारा आज साझा रपट के अनुसार वडोदरा में गरबा खेलने के उद्देश्य से घर से निकली एक किशोरी जब मुस्लिम बाहुल्य इलाके से गुजर रही थी तभी कट्टरपंथियों ने उसे घेर लिया। उसके साथ दरिंदगी की हदें पार करते हुए उसे गैंगरेप का शिकार बना डाला। हालांकि घटना के 48 घंटे के भीतर स्थानीय पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों के नाम :
पुलिस ने इस जघन्य अपराध के लिए मोहम्मद आफताब, मोहम्मद अब्बास व मोहम्मद शाहबूद अली को हिरासत में लिया है।
यह घटना माला गुजरात के वड़ोदरा की बताई गई है। हालांकि पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के 48 घंटे के अंदर बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन इस घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी जिसे पुलिस ने नियंत्रित कर लिया।

