Newspost, Regional Desk MP.

लूट की एक घटना में बरगवां पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लूट का सामान भी बरामद किया गया है।

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। बीते सोमवार, 10 जून की रात बरगवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर से अपने घर खेखड़ा लौट रहे तीन लोगों से अज्ञात लुटेरों ने मारपीट कर लूटपाट का दुस्साहसिक कांड करने के मामले में 4आरोपियों को रविवार, 16 जून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से लूटपाट का सामान एवं घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद हुए हैं।

ऐसे लूटे गए थे राहगीर…

प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 जून की रात लगभग 10:30 बजे मुकेश बसोर पिता देवधारी बसोर उम्र 22 वर्ष अपने साथी राम अवतार एवं ओमप्रकाश के साथ मोटरसाइकिल क्रमांक MP 66 MJ 1270 से निमंत्रण बांटकर वापस ग्राम खेखड़ा जा रहा था।रास्ते में ग्राम बड़ोखर मेन रोड के पास घात लगाए आरोपियों ने उन पर पत्थर एवं लाठी डंडे से हमला कर दिया। वाहन रोकते ही चारों ने उन्हें घेरकर लूटपाट शुरू कर दी और उनके पैसे, पर्स, मोबाइल, मोटरसाइकिल आदि लूट लिया। हमले में घायल लोगों ने किसी तरह जंगल में छुपकर अपनी जान बचाई। इसके बाद सभी थाने जा पहुंचे। 
वहां निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा ने मामले से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद सिंगरौली पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन एवं एसडीओपी कृष्ण कुमार पांडे के मार्गदर्शन में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 394, 34 भादवि कायम कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई। रविवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध लोग चरकी पहाड़ी पर देखे गए हैं। इस सूचना पर एक पुलिस टीम ने आज सुबह साढ़े 5 बजे चरकी पहाड़ी बड़ोखर पर सर्च अभियान चलाकर 4 लोगों को पकड़ा। शक के आधार पर उनसे पूछताछ पर उन्होंने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया है। इस घटना में पुलिस ने चंदू उर्फ चांद साकेत पिता बाबूलाल साकेत उम्र 19 वर्ष, मुकेश कुमार साकेत पिता गोपाल साकेत उम्र 19 वर्ष, राजू साकेत पिता रामनारायण साकेत उम्र 19 वर्ष समेत एक बाल अपचारी सभी निवासी बड़ोखर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, उप निरीक्षक आर एस सिंह, सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह, पंकज सिंह, कृष्णेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक अनूप मिश्रा, रामनिवास यादव, अरुणेंद्र पटेल, विक्रम सिंह, आरक्षक अरविंद यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *