Newspost, Sports Desk. ✒️Rohit Gupta.
New Delhi. इस वर्ष अमेरिका और वेस्ट इंडीज की मेजबानी में आयोजित हुआ ICC T20 MENS WORLD CUP CRICKET TOURNAMENT 2024. बारबाडोस में 29 जून को खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीकी टीम को पछाड़कर सभी सेगमेंट में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर रोहित आर्मी चैंपियन बनी। यह टी20 में भारत की दूसरी जीत थी। विश्वकप को अपने नाम कर लेने के बाद बारबाडोस में तूफानी मौसम हो गया और सभी उड़ाने रद्द कर दी गईं थीं। तीन दिन से वहां फंसी भारतीय टीम को लाने के लिए भारत सरकार ने एयर इंडिया का विशेष चार्टर्ड प्लेन AIC 24 को भेजा था जिसने भारतीय टीम को लेकर बुधवार शाम को उड़ान भरी। आज गुरुवार को प्रात: लगभग 6 बजे यह विमान दिल्ली पहुंचा। अभी अभी रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय चैंपियन्स टीम दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 के वीआईपी अराइवल गेट से बाहर निकली और टीम इंडिया होटल पहुंची जहाँ जोरदार स्वागत की गई।

इस बार के टूर्नामेंट की विशेषता यह रही कि भारतीय टीम ने अपने सभी मैचों को जीता है। टी 20 फॉर्मेट में इंडियन टीम को 17 साल बाद दूसरी बार सफलता मिली है। 2007 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत पहली बार विश्व कप जीता था। इस बार की जीत के साथ ही विराट कोहली, रोहित शर्मा व रवीन्द्र जडेजा ने टी20 से सन्यास की घोषणा कर दी है।
आज भारतीय टीम प्रात: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास पहुंचेंगे। यहाँ 11 बजे मोदी जी से मिलेंगे। अपरान्ह 4 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरेंगे। सायं 6 बजे मुंबई पहुंचेंगे जहाँ खुली बस में उन्हें एयरपोर्ट से वानखेड़े स्टेडियम ले जाया जाएगा। जहाँ विक्ट्री परेड निकाली जाएगी। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम चैंपियंस के लिए ₹ 125 करोड़ की पुरस्कार राशि घोषित की है। वानखेड़े स्टेडियम में यह राशि विश्व कप चैंपियन टीम के खिलाड़ियों के बीच वितरित की जाएगी।
