🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-03.07.2024 🌄
🌞आज का पंचांग एवं राशिफल🌞

Newspost, Astrology. Presented by Swami Dayanand Sharma

74-30💥मध्यमान💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️🌄💥💥🌄💥💥🌄🕉️


जन्मकुंडली मुहूर्त मेलापक राशि-रत्न वास्तुदोष
विशेषज्ञ परामर्श एवं प्रभावी समाधान
✡️संपर्क/वाट्स एप्प-97996-70464✡️
rampalbhatt1960@gmail.Com
🕉️🌄💥✴️🎖️✴️💥🌄🕉️


_आज विशेष_
यदि घर में पीपल का पेड़ उग जाये तो क्या क्या
सावधानियां बरतना आवश्यक होता है..


_दैनिक पंचांग विवरण
✴️🌄💥💥🌞💥💥🌄💥


आज दिनांक……………….. .03.07.2024
कलियुग संवत्…………………………5126
विक्रम संवत्………………………….. 2081
शक संवत्……………………………..1946
संवत्सर………………………….श्री कालयुक्त
अयन………………………………दक्षिणायन
गोल…………………………………….. उत्तर
ऋतु……………………………………… वर्षा
मास……………………………………आषाढ़
पक्ष…………………………………….. कृष्ण
तिथि…….द्वादशी. प्रातः 7.10 तक/ त्रयोदशी
वार…………………………………….बुधवार
नक्षत्र….रोहिणी. रात्रि. 4.08* तक / मृगशिरा
चंद्रराशि……………. वृषभ. संपूर्ण (अहोरात्र)
योग……………. शूल. प्रातः 9.00 तक / गंड
करण………………. तैत्तिल. प्रातः 7.10 तक
करण…………गर. सायं. 6.29 तक / वणिज


         🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞

नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है


विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
दिल्ली -10 मिनट———जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट——अहमदाबाद +8 मिनट
कोटा – 5 मिनट————-मुंबई +7 मिनट
लखनऊ – 25 मिनट——बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट–जैसलमेर +15 मिनट
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️


-सूर्योंदयास्त दिनमानादि-अन्य आवश्यक सूची-
✴️🏵️🌄🏵️🌞🏵️🌄🏵️✴️


सूर्योदय…………………. .प्रातः 5.46.44 पर
सूर्यास्त…………………. .सायं. 7.24.48 पर
दिनमान-घं.मि.सै………………… 13.38.03
रात्रिमान-घं.मि.सै…………………10.22.19
चंद्रास्त…………………….5.14.41 P.M पर
चंद्रोदय…………………….3.47.59 AM पर
राहुकाल.अपरा. 12.36 से 2.18 तक(अशुभ)
यमघंट…….प्रातः 7.29 से 9.11 तक(अशुभ)
गुलिक………….पूर्वा. 10.54 से 12.36 तक
अभिजित….. मध्या.12.09 से 1.03 (अशुभ)
पंचक……………………………. आज नहीं है
शुभ हवन मुहूर्त(अग्निवास)…………..आज है
दिशाशूल………………………….. उत्तर दिशा
दोष परिहार……. तिल का सेवन कर यात्रा करें


🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄

🌞🌞🌞🌞🌞🌞🌞_
अभिजित् मुहुर्त – दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.


ब्रह्म मुहूर्त – सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..


प्रदोष काल – सूर्यास्त के पहले 45 मिनट और
बाद का 45 मिनट प्रदोष माना जाता ता है…


गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️


🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄

भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें..


     💥🌄🌞🌞🌞🌞🌞🌄💥    
  • सूर्योदय कालीन लग्न एवं दैनिक ग्रह स्पष्ट *

लग्न ………………. मिथुन 17°1′ आद्रा 4 छ

सूर्य ……………. .मिथुन 17°23′ आद्रा 4 छ
चन्द्र ………….. वृषभ 10°39′ रोहिणी 1 ओ
बुध …………………… कर्क 6°38′ पुष्य 1 हु
शुक्र ^ ……….. मिथुन 25°10′ पुनर्वसु 2 को
मंगल …………….. मेष 23°14′ भरणी 3 ले
बृहस्पति ……… वृषभ 14°26′ रोहिणी 2 वा
शनि * ……. कुम्भ 25°18′ पूर्वभाद्रपद 2 सो
राहू * ……………….. मीन 17°1′ रेवती 1 दे
केतु * ……………… .कन्या 17°1′ हस्त 3 ण


   ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️

आज चौघड़िया(दिन-रात्रि)केवल शुभ कारक
✴️🌅✴️✴️🌞✴️✴️🌅✴️


     ✴️🌄दिन का चौघड़िया🌄✴️

लाभ…………….. .प्रातः 5.47 से 7.29 तक
अमृत……………. .प्रातः 7.29 से 9.11 तक
शुभ………….. .पूर्वा. 10.54 से 12.36 तक
चंचल…………… अपरा. 4.00 से 5.43 तक
लाभ……………. ..सायं. 5.43 से 7.25 तक


     ✴️🌄रात्रि का चौघड़िया🌄✴️

शुभ…………….. रात्रि. 8.43 से 10.00 तक
अमृत………….. रात्रि.10.00 से 11.18 तक चंचल……. रात्रि. 11.18 से 12.36 AM तक
लाभ…… रात्रि. 3.12 AM से 4.29 AM तक


    ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️

(विशेष – ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )


     ✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️

     🔱🌄🔱🔱🌞🔱🔱🌄🔱

🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞

शुक्ल पक्ष-2—–5—–6—- 9——-12—-13.
कृष्ण पक्ष-1—4—-5—-8—11—-12—-30.


     ✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️

दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण

जानकारी विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड मूल(रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) नक्षत्रों में होता है तो नक्षत्र शांति की आवश्यकता मानी गयी है,करवाना चाहिये..

आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण अनुसार राशिगत् नामाक्षर..

10.29 AM तक—-रोहिणी—–1——ओ
04.20 PM तक—-रोहिणी—–2——-वा
10.13 PM तक—-रोहिणी—–3——-वी
04.08 AM तक—-रोहिणी—–4——–वू
उपरांत रात्रि तक—मृगशिरा—–1——–वे

__राशि वृष – पाया स्वर्ण


_आज का दिन_
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞


व्रत विशेष……………………………. . प्रदोष
अन्य व्रत………………………………. नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष….. तेरा पंथ स्थापना दिवस (जैन)
दिन विशेष………… धर्म प्रवर्तन दिवस(बौद्ध)
दिन विशेष……….. राष्ट्रीय वायु परीक्षा दिवस
पंचक…………………………… आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)………………………आज नहीं है
खगोल विशेष ………………………….नहीं है
सर्वा.सि.योग………………. संपूर्ण (अहोरात्र)
अमृत.सि.योग……………………….. .नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है


     ✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️

अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी_
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️


दिनांक………………………..04.07.2024 तिथि………..आषाढ़ कृष्णा त्रयोदशी गुरुवार
व्रत विशेष……………………. मास शिवरात्रि
अन्य व्रत……………………………….नहीं है
पर्व विशेष…………………………….. नहीं है
दिन विशेष…… स्वामी विवेकानंद पुण्य तिथि
पंचक…………………………… आज नहीं है
विष्टि(भद्रा)………………..अपरा. 5.24 तक
खगोल विशेष ………………………….नहीं है
सर्वा.सि.योग…………………………. नहीं है
अमृत.सि.योग……………………….. .नहीं है
सिद्ध रवियोग…………………………. नहीं है


_आज विशेष __
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️


यदि घर में पीपल का पेड़ उग जाये तो क्या क्या
सावधानियां बरतना आवश्यक होता है..

घर में या आस-पास पेड़-पौधों का होना सकारात्मकता का संचार करता है। वास्तु और ज्योतिष के अनुसार इनके शुभ प्रभाव से घर में सुख-समृद्धि का समावेश होता है। कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते हैं, जो स्वयं ही उग जाते हैं और नकारात्मक शक्तियों को जन्म देते हैं। ऐसा ही एक पौधा है पीपल। जिसे घर में रखने से अशुभता का संचार होता है। वैसे तो इसकी छाया शीतलता प्रदान करती है लेकिन इसे घर में रखने से निर्जनता उत्पन्न होती है। पारिवारिक सदस्य तरक्की नहीं कर पाते, आए दिन उनके इर्द-गिर्द नई-नई समस्याएं जन्म लेती रहती हैं। घर के बाहर भी पीपल का पेड़ हो या उसकी छाया घर पर पड़े तो उस घर की वंशवृद्धि में बहुत सारी अड़चने आती हैं, वैवाहिक जीवन में आए दिन क्लेश रहता है। ऐसा स्थान निर्जन ही रहता है।

घर में पीपल उग आए तो उसे काटना नहीं चाहिए। ऐसा करने से पितरों को कष्ट मिलते हैं तथा वंशवृद्धि की हानि होती है। किसी विशेष प्रयोजन से विधिवत नियमानुसार पूजन करने तथा यज्ञादि पवित्र कार्यों के लक्ष्य से पीपल की लकड़ी काटने पर दोष नहीं लगता। पीपल के वृक्ष को काटना बहुत जरूरी हो तो उसे रविवार को ही काटा जा सकता है। घर की पूर्व दिशा में पीपल का पेड़ लगा हो तो इससे घर में भय और निर्धनता आती है। उसका विधानपूर्वक पूजन करके गमले में शिफ्त करके मंदिर रख आएं।

शास्त्रों में इसे अश्वत्थ अर्थात पीपल प्रदक्षिणा व्रत की भी संज्ञा दी गई है। पुौराणिक मतानुसार पीपल के पेड़़ में सभी देवताओं का वास होता है। अतः पीपल के पेड़ को ब्रह्म कहकर संबोधित किया जाता है। ऐसा माना गया है कि पीपल के मूल में भगवान श्री विष्णु, तने में शिव जी तथा अग्रभाग में ब्रह्मा जी का निवास होता है। सनातन धर्म में पीपल वृक्ष को देवों का देव कहा गया है। स्वयं श्रीकृष्ण भगवान ने उससे अपनी उपमा देकर पीपल को देवत्व और दिव्यत्व को व्यक्त किया है।


     🏵️🌄🌸🌸🌞🌸🌸🌄🏵️  
✴️🕉️✴️आज का राशिफल✴️🕉️✴️
               ✴️✴️🌞✴️✴️

मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन आपके लिए जरुरी है लेकिन धन को लेकर इतने संजीदा न हो जाएं कि अपने रिश्तों को ही खराब कर दें। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। बीते दिनों की मीठी यादें आपको व्यस्त रखेंगी। आपके पास आज अपनी क्षमताओं को दिखाने के मौक़े होंगे। घर के छोटे सदस्यों को साथ लेकर आज आप किसी पार्क या शॉपिंग मॉल में जा सकते हैं। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक़्त का पूरा लाभ उठा पाएंगे।

वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज आउटडोर के खेल आपको आकर्षित करेंगे- ध्यान और योग आपको फ़ायदा पहुँचाएंगे। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। जितना आपने सोचा था, आपका भाई उससे ज़्यादा मददगार साबित होगा। तरोताज़गी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की ज़रूरत है। अपने मन पर काबू रखना सीखें क्योंकि कई बार आप मन की मानकर अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। आज भी आप ऐसा कुछ कर सकते हैं। आपकी भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आपका जीवनसाथी ख़ुद को अलग थलग महसूस कर सकता है, जिसका प्रकटीकरण शाम को होना संभव है।

मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज के दिन बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। अपना कुछ समय दूसरों को देने के लिए अच्छा दिन है। आज आप हर तरफ़ प्यार-ही-प्यार फैलाएंगे। नई शुरू की परियोजनाएँ उम्मीद के मुताबिक़ परिणाम नहीं देंगी। अपने जिगरी यारों के साथ आज आप खाली समय का आनंद लेने का विचार बना सकते हैं। अगर आप वैवाहिक तौर पर लंबे समय से कुछ नाख़ुश हैं, तो आज के दिन आप हालात बेहतर होते हुए महसूस कर सकते हैं।

कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपके बच्चे आपके मुताबिक़ नहीं चलेंगे, जो आपके लिए झुंझलाहट की वजह बन सकता है। आपको ख़ुद पर नियंत्रण रखना चाहिए, क्योंकि नाराज़गी सभी के लिए नुक़सानदेह है और यह सोचने-समझने की ताक़त को ख़त्म कर देती है। इससे सिर्फ़ मुश्किल बढ़ती है। धन की आवाजाही आज दिन भर होती रहेगी और दिन ढलने के बाद आप बचत करने में भी सक्षम हो पाएंगे। जिसपर आप यक़ीन करते हैं, संभव है वह आपको पूरा सच न बता रहा हो। आपकी दूसरों को राज़ी करने की क्षमता आने वाली मुश्किल को हल करने में कारगर साबित होगी। आज फ़ायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन व उत्साह दिखाएँ। टीवी, मोबाईल का इस्तेमाल गलत नहीं है लेकिन आवश्यकता से अधिक इनका उपयोग आपके जरुरी समय को खराब कर सकता है। आपको अपने जीवनसाथी की ओर से ख़ास तोहफ़ा मिल सकता है।

सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज के दिन जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। परिवार में नए सदस्य के आने की ख़बर आपको रोमांचित कर देगी। समारोह आयोजित कर इस ख़ुशी को सबके साथ बाटें। आपका प्रिय आज कुछ खीझा हुआ महसूस कर सकता है, जो आपके दिमाग़ पर दबाव और बढ़ा देगा। कार्यक्षेत्र में आपको हर कोई गंभीरता से सुनेगा। आपके पास समय तो होगा लेकिन बावजूद इसके भी आप कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे जो आपको संतुष्टि दे। बिन बुलाए किसी मेहमान की वजह से आपकी योजनाएँ तो गड़बड़ा सकती हैं, लेकिन आपका दिन ख़ुशनुमा हो जाएगा।

कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज की असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है, लेकिन कोई दोस्त आपकी परेशानियों के समाधान में काफ़ी मददगार साबित होगा। तनाव से बचने के लिए मधुर संगीत का सहारा लें। आज आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको काफी खुशी होगी। अपने दोस्तों को अपने उदार स्वभाव का ग़लत फ़ायदा न उठाने दें। दोस्त आपको तारीफ़ से सराबोर कर देंगे, क्योंकि आप बहुत कठिन काम पूरा करने में क़ामयाब रहेंगे। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे लेकिन किसी जरुरी काम के आ जाने के कारण आप उनको समय दे पाने में सफल नहीं हो पाएंगे।

तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपका दानशीलता का व्यवहार आपके लिए छुपे हुए आशीर्वाद की तरह सिद्ध होगा, क्योंकि यह आपको शक, अनास्था, लालच और आसक्ति जैसी बुराइयों से बचाएगा। आज आपके भाई-बहन आपसे आर्थिक मदद मांग सकते हैं और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ सकते हैं। हालांकि स्थिति जल्द ही सुधर जाएगी। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आपको उनसे बात करने की जरुरत है। यह उन अच्छे दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। आज आपके सहकर्मी आपके काम की तारीफ करेंगे और आपका बॉस भी आपके काम से खुश होगा। कारोबारी भी आज कारोबार में मुनाफा कमा सकते हैं। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत ख़ास करने वाला है।

वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज खेलों और आउटडोर गतिविधियों में भागीदारी आपकी खोयी ऊर्जा को फिर से इकट्ठा करने में आपकी मदद करेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं हैं। आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ महत्वपूर्ण घटित होगा, जो आपके और आपके परिवार के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। आपकी मुस्कुराहट आपके प्रिय की नाराज़गी दूर करने के लिए सबसे अच्छी दवा है। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ़ मिल सकती है। आज टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देखने में आप इतना व्यस्त हो सकते हैं कि आप जरुरी कामों को करना भी भूल जाएंगे। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुज़ार सकेंगे।

धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आपके आज के मनोरंजन में बाहर की गतिविधियों और खेल-कूद को शामिल किया जाना चाहिए। आज के दिन आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता यह संभव कि आप ज़रूरत से ज़्यादा ख़र्च करें या आपका बटुआ खो भी सकता है- ऐसे मामलों में सावधानी की कमी आपको नुक़सान पहुँचा सकती है। आपके नज़दीकी लोग निजी जीवन में परेशानियाँ खड़ी कर सकते हैं। अचानक मिला कोई सुखद संदेश नींद में आपको मीठे सपने देगा। व्यापारियों के लिए अच्छा दिन है। व्यवसाय के लिए अचानक की गयी कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। जो लोग बीते कुछ दिनों से काफी व्यस्त थे उन्हें आज अपने लिए फुर्सत के पल मिल सकते हैं।

मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफ़ी सावधानी बरतने की ज़रूरत है। परिवार के सदस्यों की ज़रूरतों को तरजीह दें। उनके सुख-दुःख के भागीदार बनें, ताकि उन्हें महसूस हो कि आप वाक़ई उनका ख़याल रखते हैं। आज का दिन प्रेम के रंगों में डूबा रहेगा लेकिन रात के वक्त किसी पुरानी बात को लेकर आप झगड़ सकते हैं। महिला सहकर्मी बहुत मददगार रहेंगी और अटके कामों को भली-भांति पूरा करने में सहयोग देंगी। आप खाली समय में अपने पसंदीदा काम करना पसंद करते हैं, आज भी आप ऐसा ही कुछ करने का सोचेंगे लेकिन किसी शख्स के घर में आने की वजह से आपका यह प्लान चौपट हो सकता है। दिन वाक़ई रोमानी है। बढ़िया खाने, महक और ख़ुशी के साथ आप अपने जीवनसाथी के साथ बेहतरीन समय बिता सकते हैं।

कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपनी ख़ुशियों को दूसरों के साथ साझा करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। लेकिन ख़याल रखें कि इसे नज़रअंदाज़ करना बाद में भारी पड़ सकता है। इस राशि के जो लोग विदेशों से व्यापार करते हैं उन्हें आज अच्छा खासा धन लाभ हो सकता है। रिश्तेदारों और दोस्तों से अचानक उपहार मिलेगा। यात्रा के चलते प्रेम संबंध को बढ़ावा मिलेगा। आप क़ामयाबी ज़रूर हासिल करेंगे – बस एक-एक करके महत्वपूर्ण क़दम उठाने की ज़रूरत है। आज आपके पास लोगों से मिलने-जुलने का और अपने शौक़ पूरे करने का पर्याप्त खाली वक़्त है। आपके आस-पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिसके चलते आपका जीवनसाथी आपकी तरफ़ फिर से आकर्षित महसूस करेगा।

मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज जब सेहत से जुड़ा मामला हो तो ख़ुद को अनदेखा नहीं करना चाहिए और सावधानी बरतनी चाहिए। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। बच्चों के साथ ज़्यादा सख़्ती उन्हें नाराज़ कर सकती है। ख़ुद को नियंत्रित रखने और यह याद रखने की ज़रूरत है कि ऐसा करने से आप अपने और उनके बीच दीवार खड़ी कर लेंगे। ऐसे काम हाथ में लें, जो रचनात्मक प्रकृति के हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने और उनको कहीं घुमाने ले जाने का प्लान करेंगे लेकिन उनकी खराब तबीयत की वजह से यह नहीं हो पाएगा। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी।


    🌄💥💥💥🕉️💥💥💥🌄 

अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।


    🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
     ✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️ 

☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष सेवा संस्थान भीलवाड़ा (राज.)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *