Newspost, City Desk, सिंगरौली।

कड़ाके की ठंड और गलन से ठिठुर रहे जरूरतमंद क्षेत्र वासियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गत शनिवार को महाविद्यालय के संस्थापक संरक्षक, सिंगरौली के पूर्व विधायक श्री राम लल्लू बैस के मुख्य आतिथ्य में मायाराम महाविद्यालय में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री बैस ने अपने उद्बोधन में सभी को नववर्ष 2025 की शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि समाज के असहाय एवं जरूरतमंदों की हमें हर समय मदद करना चाहिए।

उक्त कार्यक्रम में मेढौली व शुक्ला मोड़ के आसपास के क्षेत्र से लगभग 60 जरूरतमंदों को कंबल का वितरण किया गया। इसके पूर्व महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष बद्री नारायण बैस एवं सचिव रामायन प्रसाद बैस के द्वारा झिंगुरदा, हनुमान मंदिर क्षेत्र के लगभग 100 जरूरतमंदों को भी कंबल वितरित किए गए थे।

कार्यक्रम में महाविद्यालय प्रबंध समिति के समस्त पदाधिकारीगण, जिला वॉलीबाल संघ के पदाधिकारीगण एवं महाविद्यालय के प्राचार्य तथा समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *