अल्प संसाधनों के बावजूद पत्रकार करते हैं अद्भुत समाज सेवा, सभी को करते हैं सजग- डॉ. विवेकानंद

Newspostg, Corporate Desk. A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। गत 30 म‌ई को हिंदी पत्रकारिता दिवस के पुनीत अवसर पर हिंडालको महान ने बैढ़न स्थित होटल राजकमल में जिले के प्रेस मीडिया के प्रतिनिधियों एवं पेशेवरों को एक समारोह आयोजित कर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में संस्थान के मानव संसाधन प्रमुख, डॉ. विवेकानंद मिश्रा मुख्य अतिथि रहे। आयोजन की अध्यक्षता- जनसंपर्क प्रबन्धक संजय सिंह एवं संचालन बीरेंद्र पाण्डेय कर रहे थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ, 30 म‌ई 1826 को कलकत्ता में प्रकाशित किये गये प्रथम हिंदी साप्ताहिक ‘उदंत मार्तण्ड’ के संपादक स्व. जुगुल किशोर शुकुल जी के तैल चित्र पर अतिथियों एवं पत्रकारों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संचालन कर रहे बीरेन्द्र पाण्डेय ने दिवस की महत्ता को विस्तार से बताते हुए विषय प्रवेश कराया। इस कार्यक्रम में पत्रकार साथियों ने भी अपने विचार साझा किये।

आयोजन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि, हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ विवेकानंद मिश्रा ने पत्रकारिता को साधना और पत्रकारों को साधक बताया। उन्होंने कहा कि आमजन का जब व्यवस्था से विश्वास हटने लगता है तब वह न्याय दिलाने की आशा लेकर पत्रकार के ही शरण में आता है। अध्यक्षता कर रहे जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह ने भी अपने संबोधन में पत्रकारिता के पेशे की प्रसंशा की तथा कहा कि अल्प संसाधनों के बावजूद जिले के पत्रकार बड़ी जिम्मेदारी निभाते हैं।

• हिन्डालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ विवेकानंद ‌एवं जनसंपर्क प्रमुख संजय सिंह ने किया संबोधित.

कार्यक्रम के अंत में वहां उपस्थित सभी पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। आयोजन में विजय बैश्य एवं प्रवीण श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *