31 मई को कर्मचारियों के सम्मान में आयोजित हुए अभिनंदन समारोह

Newspostg, Corporate Desk. A. Anand

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मई माह के अंत में, शुक्रवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) से 43 कर्मी (8 अधिकारी व 35 कर्मचारी) सेवानिवृत्त हुए। एनसीएल मुख्यालय से सेवानिवृत्त कर्मियों में महाप्रबन्धक(उत्पादन) एल पी गोडसे, महाप्रबन्धक (सिविल) एके सिंह, महाप्रबन्धक(कार्मिक) शफदर खान,   मुख्य प्रबन्धक (सामग्री प्रबंधन) ओ पी श्रीवास्तव, केन्द्रीय अस्पताल, सिंगरौली से वरीय कक्ष सहायक चंद्रिका राम शामिल रहे।  

इन्होंने दी भावपूर्ण विदाई…

एनसीएल मुख्यालय में आयोजित अभिनंदन समारोह के दौरान एनसीएल के सीएमडी बी. साईराम, निदेशक (कार्मिक) मनीष कुमार, निदेशक (वित्त) रजनीश नारायण, निदेशक (तकनीकी /संचालन) जितेंद्र मलिक, निदेशक (तकनीकी/ परियोजना एवं योजना) एसपी सिंह, मुख्यालय के विभागाध्यक्ष, श्रमिक संघ प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मियों के परिजन भी अभिनंदन समारोह में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएमडी एनसीएल बी. साईराम ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को ‘लार्जर दैन लाइफ’ की संज्ञा दी। साथ ही कहा कि यह बेहद ही गर्व की बात है कि हम एनसीएल जैसी विकसित कंपनी का हिस्सा हैं। इसके विकास में हमारे कर्मियों ने अपने-अपने कार्य क्षेत्र में योगदान दिया व एनसीएल को शिखर तक पहुंचाया है।
निदेशक (कार्मिक) श्री कुमार ने कंपनी की विकास यात्रा में सेवानिवृत्त कर्मियों के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मियों की संवेदनशील एवं ऊर्जा से परिपूर्ण सकारात्मक सोच की सराहना की तथा सुखद भविष्य की कामना की। निदेशक (वित्त) श्री नारायण ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को कंपनी के लिए महत्वपूर्ण मानव पूँजी के रूप में रेखांकित किया। साथ ही कहा कि स्पष्टवक्ता, तत्परता और सहकारिता जैसे गुण हमारे लिए अनुकरणीय हैं। निदेशक (तकनीकी/ परियोजना एवं योजना) सुनील प्रसाद सिंह ने सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए धन्यवाद दिया और कहा आज का दिन प्रबंधन के लिए बेहद मुश्किल है जब हमारे कंपनी के अनुभवी अधिकारी बड़ी संख्या में अपने सेवाकाल को पूरा कर रहे हैं। उन्होंने सभी को दूसरी पारी के लिए बधाई दी।

CMD B. Sairam felicitated the retiring employees and said, They are “Larger Than Life”. Directors (Manish Kumar, Rajneesh Narayan, Jitendra Mallik & SP Singh) thanked them for their great and memorable services.

भावनाओं का आया ज्वार..

कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मियों के सम्मान में सभी का जीवन वृतांत का वाचन भी किया गया। सेवानिवृत्त हुए कर्मियों ने अपने एनसीएल सहित कोल इंडिया में लंबे कार्यालयीन जीवन के अनुभवों को सभी के साथ साझा किया एवं कंपनी के उत्तरोतर विकास की कामना की। साथ ही उपस्थित सह-कर्मियों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों से जुड़े अपने संस्मरण साझा किये। शुक्रवार को एनसीएल के विभिन्न कोयला क्षेत्रों व इकाइयों में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *