गोरबी पुलिस ने मार्ग अवरुद्ध करने वालों को दी हिदायत

News Desk, Singrauli, MP.

मोरवा थाना के प्रभारी, निरीक्षक अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन में गोरबी चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक विनय शुक्ला द्वारा चौकी के बल के साथ कस्बे की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं लोगों में सुरक्षा का भाव जगाने के लिए यह पैदल मार्च निकाला गया था।

इस दौरान पुलिसकर्मी गोरबी मुख्य बाजार, गोरबी बस्ती एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लोगों को यातायात व्यवस्था बनाए रखने की समझाइश में जुटे रहे। पुलिस ने सभी व्यापारियों को अपना सामान व्यवस्थित ढंग से दुकान के अंदर रखने के भी निर्देश दिए।

गोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित रेलवे क्रॉसिंग इस मार्ग पर आवागमन के लिए एक बड़ी समस्या है। मालगाड़ी एवं यात्री ट्रेनों की आवागमन के कारण यह रेलवे फाटक अक्सर बंद कर दिया जाता है, जिससे फाटक के दोनों ओर भारी व हल्के वाहनों का लंबा जाम लग जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *