सिंगरौली पुलिस ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में की सघन नाइट कॉम्बिंग गश्त
News Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश।

जिले के पुलिस कप्तान मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देश पर पुलिस अधिकारी थानों के 350 से अधिक पुलिस फ़ोर्स के साथ 15-16 की दरमियानी रात शहर व देहात के थाना क्षेत्रों में कॉम्बिंग गश्त की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक, एसडीओपी राजीव पाठक, एसडीओपी वीरेन्द्र धार्वे, एसडीओपी चितरंगी श्रीमती हिमाली पाठक व उप पुलिस अधीक्षक अजाक राजाराम धाकड़ के नेतृत्व में जिले के सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों के साथ पुलिस बल को लेकर जिला के शहरी एवं देहात क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान कार्रवाइयां भी की गईं।

पुलिस अधीक्षक मो यूसुफ कुरैशी ने भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कॉम्बिंग गश्त का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉम्बिंग गश्त के दौरान उन्हें बैंक, एटीएम एवं लॉज, ढाबा व धर्मशालाओं को भी चेक करने एवं लम्बे समय से फरार स्थाई वारंट, गिरफ्तारी वारंट, फरारी एवं उद्घोषित बदमाशों को गिरफ्तार करने तथा गुण्डा व निगरानी बदमाश की सघन चेंकिग करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस अधिकारियों के सड़क पर उतरने की सूचना से बदमाशों में हडकंप मच गया।
पैदल घूमकर पुलिस अधिकारियों ने लॉज, ढाबे की जांच की
कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से सिंगरौली पुलिस के अधिकारियों ने थानों के स्टाफ के साथ अपने-अपने क्षेत्र में पैदल गश्त किया। इस दौरान उन्होंने फरारी बदमाशों, वारंटियों, गुंडों, हिस्ट्रीशीटर बदमाशों की चेकिंग के साथ रात्रि के समय सड़क पर मिलने वाले प्रत्येक व्यक्ति से पूछताछ की एवं सन्तुष्ट हो जाने पर उन्हें छोड़ा गया।
244 बदमाशों पर की गई कार्रवाई
कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस ने सिंगरौली जिले में कुल 61 गिरफ्तारी वारंट, 11 स्थाई वारंट, 4 अन्य वारंट-तामील कराये। साथ ही 149 गुण्डा एवं निगरानी बदमाश को चेक किया। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी करने वाले 19 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की कार्यवाही भी की। रात्रि में काम्बिंग गश्त कर पुलिस ने की अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये लम्बे समय से फरार चल रहे 11 स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया। जिसमें से थाना बैढन में -4, मोरवा- 2, माडा-1, जियावन-1, सरई-1, चितरंगी- 2 स्थाई वारंटी गिरफ्तार किये गये।रात्रि में काम्बिंग गश्त कर पुलिस ने की अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुये आबकारी एक्ट के तहत 19 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किये। जिसमे से थाना विंध्यनगर में – 3, थाना मोरवा – 2, थाना बरगवां – 2, थाना सरई – 10, लंघाडोल – 1, थाना गड़वा में –1 कार्यवाही की गई। साथ ही 2 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट के थाना नवानगर – 1, थाना सरई – 1 व जुआ एक्ट के तहत 2 प्रकरण थाना मोरवा – 1, थाना सरई – 1 प्रकरण दर्ज किये गये।

गश्त के दौरान सैकडों वाहनों को चेक किया
शहर के मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात कर सघन रूप से चेंकिग की गई। रात्रि के समय सडक पर घूमते पाये गये व्यक्तियों को फटकार लगाकर उन्हें छोडा गया तथा भविष्य में रात्रि के समय बिना काम के घूमते पाये जाने पर कार्यवाही की हिदायत दी गई। पुलिस द्वारा किसी भी परिवार, बुजुर्ग, बीमार व्यक्तियों की तत्परतापूर्वक मदद भी की गई। चेकिग के दौरान रात्रि के समय निकलने वाले वाहनों को रजिस्टर में उनकी जानकारी का इन्द्राज भी किया गया।
कानून वं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिये की गई कार्यवाही

पुलिस टीमों द्वारा इस अभियान के दौरान कई सक्रिय बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के साथ ही गुण्डों एवं हिस्ट्रीशीटरों के रिकॉर्ड को अपडेट किया। शहर व देहात क्षेत्र की गली मोहल्लों में घूमकर पुलिस ने गुण्डे, बदमाशों की धरपकड़ की।
पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से यह कॉम्बिंग गश्त करायी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों द्वारा गुंडों एवं बदमाशों के घर जाकर उनकी जानकारी ली गई। चेकिंग के दौरान प्रत्येक गुण्डा, बदमाश को चेतावनी भी दी गई कि यदि वह किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है तो उनके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। जेल से रिहा होकर आए आरोपियों को भी चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधों पर नियंत्रण रखने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से इस तरह की कार्यवाही भविष्य में भी जारी रहेगी।
