अब तक सिंगरौली क्षेत्र से 25 हज़ार से अधिक शिव भक्तों ने वैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

News Desk, सिंगरौली

श्रावण के पवित्र पावन मास में शृंगी ऋषि की तपोभूमि सिंगरौली ऊर्जांचल से अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 25 हज़ार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा धाम अर्थात देवघर झारखंड स्थित बाबा वैद्यनाथ धाम पहुँचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर दिया है। 

शुक्रवार को सिंगरौली जिले के सरई व पुरैल से सावन के इस पावन महीने मे बाबा बैजनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इस दौरान रैली का आयोजन किया गया जो सरई स्टेशन रोड बाबा जी के मंदिर से शुरू हुआ। मेन चौराहा शिवमंदिर व थाना रोड़ तरफ भी रैली निकली जिसमें वाहन और सरई नगरवासी शामिल हुए और भक्ति गीतों के साथ नाचते गाते व बोल बम के नारों के साथ बाबा धाम जाने बाले शिवभक्तों को श्रद्धापूर्वक रवाना किये।

रैली का आयोजन टीम पांच व बाबा टेंट ,मोनू रवि व अन्य सहयोगियों के द्वारा किया गया था। इस दौरान आर के रवि गुप्ता,मनीष गुप्ता, आवेश गुप्ता, अमन, रवि,रूपचंद गुप्ता,अमर राज गुप्ता,किशन गुप्ता सहित अन्य लोगों ने बाबा धाम जाने वालों का भव्य स्वागत करते हुए विदा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *