नव निर्मित महान रामलीला परिषद भवन में चल रहा है रिहर्षल
News Desk, सिंगरौली, मध्य प्रदेश
भगवान श्रीराम की रामलीला का मंचन देश दुनिया के कई देशों में नवरात्र में होता है। प्रभु राम की जन्मस्थली अयोध्या से लेकर भारत के गाँव गाँव मे किसी न किसी रूप में रामलीलाओं का मंचन होता आया है। जहां तक सिंगरौली जिले के ऊर्जांचल क्षेत्र की बात है, यहाँ आदित्य बिरला समूह के हिंडालको महान के कर्मचारियों अधिकारियों एवं उनके परिजनों द्वारा अभिनीत रामलीला का उल्लेख करना अत्यंत आवश्यक है। हिंडालको महान की रामलीला न केवल अद्भुत कही जा सकती बल्कि इसे अतुलनीय भी कहा जा सकता है। इस लीला ने बहुत कम समय में सिंगरौली जिला और आस पास प्रसिद्धि प्राप्त कर ली है।

इस रामलीला की तैयारियां कंपनी में कार्यरत लोगों ने पिछले महीने से ही शुरू कर दिया है। इसके लिये महान उद्योग द्वारा एक भवन बनाया गया है, जिसमे रामलीला के कलाकार अपनी भूमिका को परिपक्क करते हैं।
किरदारों का कास्टिंग किया जा चुका है। इसके लिए परियोजना में नवनिर्मित रामलीला परिषद भवन का निर्माण कराया गया है। इस भवन का उद्घाटन भगवान श्रीराम के भव्य पूजन के साथ कारखाना प्रमुख एस. सेन्थिल नाथ के कर कमलो द्वारा सम्पन्न होने के साथ ही वर्ष 2023 सत्र की रामलीला-मंचन का रिहर्सल प्रारंभ किया गया। हिंडालको महान परियोजना जो कि अपने उत्कृष्ट उत्पादन व सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के साथ ही साथ सांस्कृतिक धरोहर व उत्सवों को बराबर सम्मान दिया जाता है।
कारखाना प्रमुख ने भगवान राम के आदर्शों का वर्णन करते हुए कहा कि राम श्रेष्ठ पुत्र ही नहीं, एक आदर्श राजा भी थे, जिन्होंने अपने वचनों का पालन करते हुये राम राज्य की स्थापना की। उन्होंने रामलीला के कलाकारों को रामलीला परिषद के नये भवन की बधाई दी और सभी कलाकारों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हुए मैनेजमेंट की तरफ़ से पूर्ण सहयोग करने की बात कही।
वित्त प्रमुख एवं रामलीला परिषद के उपाध्यक्ष सुशांत नायक ने सभी उपस्थित अधिकारीगण का पुष्प गुच्छ देकर अभिवादन किया तथा उपस्थित जन का इस पुण्य कार्य में सहभागीता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में स्मेल्टर प्रमुख एस. शशि कुमार के साथ साथ संजय चतुर्वेदी, गौरव वर्मा, चिदानंनद बेउरा, आदर्श के साथ साथ महान आवासीय परिसर के निवासी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
