Newspost, City Desk, सिंगरौली, A. Anand.
गुरुवार, 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नमो नव मतदाता सम्मेलन के लाईव टेलीकास्ट का आयोजन मायाराम महाविद्यालय में किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सभी नव मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और एक सशक्त सरकार बनाकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाने में अपनी महती भूमिका निभाएं।

महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस ने भी महाविद्यालय के जिन छात्र-छात्राओं का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है उनको तत्काल जुड़वाने की अपील की ताकि भविष्य में वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। महाविद्यालय के प्राचार्य, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। छात्र-छात्राओं द्वारा कयूआर कोड को स्कैन कर अपना पंजीयन भी किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित किया गया।
