Newspost, Corporate Desk, A. Anand, Singrauli.
हर साल एक दिसंबर को मनाए जाने वाले विश्व एड्स दिवस पर शुक्रवार को हिंडालको महान की सी.एस.आर. टीम द्वारा ग्राम बेटहाडांड़ में आम लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व एड्स रोग के विषय में जागरुक किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर राजेश त्रिपाठी ने आम जन को एड्स का कारण बताते हुये कहा कि ह्यूमन इम्युनोडिफेशिएंसी वायरस (HIV) शरीर के इम्यून सिस्टम पर हमला करता है और उसे इतना कमजोर कर देता है कि शरीर दूसरा कोई संक्रमण या बीमारी झेलने के काबिल नहीं बचता।अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये आगे चलकर AIDS बन जाता है।

एड्स को कण्डोम के इस्तेमाल से रोका जा सकता है। इसलिए यह कण्डोम असुरक्षित यौन सम्बन्धों के संक्रमण से तो बचाता ही है, साथ ही परिवार नियोजन का भी आसान विकल्प है। दुनिया भर में फिलहाल एड्स का पुख्ता इलाज नहीं है। लेकिन कुछ दवाओं के जरिए मरीज का इम्युन सिस्टम मजबूत बनाए रखा जाता है ताकि वो जिंदा रह सके।
कार्यक्रम के अंत में जागरुकता कार्यक्रम में आने वाले महिला व पुरुषों को कण्डोम वितरित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में अरविंद वैश्य, पंकज सिंह, पिंकी शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव का विशेष योगदान रहा।
