पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जनसम्पर्क महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ जन जागरुकता कार्यक्रम के लिए दिया गया आवार्ड

Newspost, Corporate Desk, A. Anand. सिंगरौली.

नई दिल्ली के डॉ. भीमराव अम्बेडकर अंतर्राष्ट्रीय ऑडीटोरियम में पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया (पीआर‌एस‌आई) द्वारा आयोजित जनसम्पर्क महोत्सव में आदित्य बिड़ला समूह की अनुषंगी कंपनी हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड यूनिट महान एल्युमिनियम को सामाजिक दायित्वों के निर्वहन व जनसंपर्क के क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये सामाजिक जागरुकता के लिये सर्वश्रेष्ठ जन जागरुकता अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में 46 पी.आर. प्रोफेनल्स और संस्थानों द्वारा अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य के लिए कई अन्य संस्थानों को भी सम्मानित किया गया।

हिंडालको महान को यह आवार्ड वर्ल्ड बैंक के वरिष्ठ एनर्जी कंसल्टेंट राजीव रंजन मिश्रा, इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट के डीन व डायरेक्टर प्रो. धुर्वा ज्योति पाटिल, ऑस्ट्रियन एम्बेसी के डिप्टी ट्रेड कमिश्नर ब्रेंड एंडरसन व पी.आर.एस.आई. के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने दिया।

कंपनी हेड व शीर्ष प्रबंधन ने दी बधाई

हिंडालको महान की ओर से यह आवार्ड सी.एस.आर. व जनसम्पर्क प्रमुख संजय सिंह व बीरेंद्र पाण्डेय ने ग्रहण किया। हिंडालको महान को अवार्ड मिलने पर कंपनी प्रमुख एस. सेन्थिलनाथ व मानव संसाधन प्रमुख बिश्वनाथ मुखर्जी ने सी.एस.आर. व  पी.आर. टीम को शुभकामनाएं दी है। 

वहीं अवार्ड कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म्स टेलीविजन विश्वविद्यालय के चांसलर संदीप मारवाह व आध्यात्मिक गुरु चिदानन्द सरस्वती ने सभी आवार्ड विजेताओं को अपने व्याख्यान में बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *