Newspost, Election Desk, MP/N. Delhi.
आज भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव – 2023 के लिए प्रत्याशियों की अपनी छठवीं सूची जारी कर दी है।
विदिशा विधानसभा क्षेत्र 144 से एक उच्च शिक्षा संस्थान के डायरेक्टर तथा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी मुकेश टंडन को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि गुना (अजा) सीट -29 से वर्तमान विधायक पन्नालाल शाक्य को मैदान में उतारा गया है।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय के प्रभारी अरुण सिंह ने यह सूची अधीकृत रूप से रविवार 29 अक्टूबर को जारी की है। ज्ञात हो कि नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर यानी कल दोपहर तक ही है।

