भोर में बिलासपुर के समीप हुआ था हादसा

छत्तीसगढ़ डेस्क (NPG MEDIA), रायपुर।

PM Modi की रायपुर में आयोजित सभा में शामिल होने बस से निकले सूरजपुर जिले के भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं से भरी बस बिलासपुर के रतनपुर में खड़े एक ट्रेलर से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बस चालक एवं दो भाजपा कार्यकर्ताओं की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि भाजपा कार्यकर्ता विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के रैली में शामिल होने के लिए रायपुर जा रहे थे।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा कार्यकर्ताओं से भरी बस बिलासपुर जिले में नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर के पीछे जाकर टकरा गई। टक्कर बहुत भयानक थी जिससे बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में कुल 40 कार्यकर्ता सवार थे। यह दुर्घटना प्रात: साढ़े 4 से 5 बजे के बीच होना बताया गया है। अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई होगी। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि संभवतः बारिश का मौसम होने के कारण दृष्यता (visibility) कम थी और हाईवे पर बस की गति भी तेज थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *