अभी नहीं हुआ है अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव…

Newspost, Editorial/Global Desk. @rohitgupta

आप तनिक भी आश्चर्यचकित न हों! यह बिल्कुल सच है कि अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हुआ है।

अमेरिका के 50 राज्यों के मतदाताओं ने 538 इलेक्टोरल वोटरों को चुनने के लिए मतदान किया। आप सोच रहे होंगे कि यदि राष्ट्रपति को चुनने के लिये नहीं तब सभी राज्यों में मतदान किसके चुनाव के लिए हुआ?

हम बताते हैं…यह चुनाव राष्ट्रपति को चुनने वाले इलेक्टरों के चयन के लिए था।

अमेरिका में ऐसे होता है चुनाव…

अमेरिका में दो पार्टियों डेमोक्रेट एवं रिपब्लिकन के बीच चुनाव होता है। वहां के ‘संसद’ को ‘सीनेट’ कहते हैं जिसमें 538 सीनेटर होते हैं।

यहाँ भारत की तरह ही सभी राज्यों में चुनाव होता है। लेकिन एक भिन्नता यह है कि भारत की तरह यहाँ एक एक लोकसभा सीट के लिए मतदान नहीं होता। अपितु सभी राज्यों में निर्धारित इलेक्टोरल (सीटें) होते हैं और राज्य में पक्ष- विपक्ष में पड़े वोटों के प्रतिशत के आधार पर एक एक सीट का नहीं वरन् उस राज्य के सभी सीटों का एकमुश्त निर्णय हो जाता है।

WTA आधार पर लिया जाता है निर्णय

‌‌अमेरिका में एक एक राज्य में पड़े वोटों का प्रतिशत (Gross voting %) के आधार पर किसी भी एक दल के सभी उम्मीदवारों को विजयी अथवा पराजित घोषित कर दिया जाता है। WTA means ‘Winner Takes All.’

उदाहरण के लिए- यदि किसी राज्य में रिपब्लिकन के पक्ष में 51% और डेमोक्रेट पार्टी के पक्ष में 49% वोट पड़े हैं, तब उस राज्य के सभी रिपब्लिकन कैंडिडेट निर्वाचित घोषित कर दिये जाते हैं। वहां डेमोक्रेट को पराजित माना जाता है। जबकि भारत में एक एक सीट पर जीत- हार का फैसला होता है।

अमेरिका के 47 वें राष्ट्रपति बनेंगे डोनाल्ड ट्रंप!

हालिया चुनाव में डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसी स्थिति में रिपब्लिकन प्रेसिडेंशियल कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रम्प का राष्ट्रपति बनना तय है। लेकिन उनके चुनाव पर अंतिम मोहर इलेक्टर्स के मतदान के बाद ही होगा। इसमें कुछ समय लगेगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को बहुमत मिल गया है।

ट्रंप को अब तक 277 इलेक्टोरल वोट मिल चुके हैं।

बहुमत के लिए किसी उम्मीदवार को 270 वोटों की जरूरत होती है।

ट्रंप के मुकाबले कमला हैरिस के पक्ष में 224 इलेक्टोरल वोट ही मिले हैं।

बड़ी खबर!

ट्रम्प की जीत के बाद एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयर में भारी उछाल आ गया है। टेस्ला के शेयर में 12% का उछाल आ गया।

आपको यह भी बता दें कि ऐसा क्यों हो रहा है? एलन मस्क ही एक अमरीकी उद्योगपति हैं। उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प का खुलकर समर्थन किया। ट्रम्प के चुनाव के लिए प्रति दिन एक मिलियन डॉलर खर्च भी किया और सभाओं में भी देखे ग‌ए। दूसरी ओर ट्रम्प ने मस्क की जमकर तारीफ की और उन्हें एक उभरता हुआ सितारा भी कहा। कयास लगाया जा रहा है कि मस्क अगले चुनाव के लिये रिपब्लिकन पार्टी का चेहरा हो सकते हैं।

एलन मस्क की कंपनी है टेस्ला।

एलन मस्क ने खुलकर किया था डोनाल्ड ट्रम्प का प्रचार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *