
भजन व सुरुचि भोजन के साथ संपन्न हुआ सरस्वती उ मा वि का दीपोत्सव कार्यक्रम
Newspost, Editorial Desk. @rohitgupta
क्या आपको राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मथुरा में संपन्न हुई बैठक का स्मरण है? यदि नहीं तो आपने विजयादशमी के अवसर पर संघ प्रमुख मोहन जी भागवत को नागपुर में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बोलते हुए संभवतः सुना होगा। उन्होंने अपने दिए प्रबोधन में परिवार सम्पर्क पर जोर दिया था। यह आह्वान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इंटरनेट और सोशल मीडिया के इस काल खण्ड में संबंधों की वास्तविक गर्माहट में भारी कमी आप भी अनुभव करते जरूर होंगे।
इसी संदर्भ को लेकर गत सोमवार, 4 नवंबर 2024 को सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिलौंजी (वैढन) में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सरस्वती बाल कल्याण समिति व साधारण सभा सदस्यों के द्वारा आचार्य एवं समिति के पदाधिकारी सदस्यों के परिवार जनों के साथ सायं 7 बजे से दीपावली मिलन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में 90 परिवारों के 300 सौ से अधिक लोग सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत दीप प्रज्वलन, आरती, हनुमान चालीसा पाठ, भजन के साथ – साथ सहभोज का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में 90 परिवारों से 300 से अधिक लोगों की उपस्थिति रही। सुरुचि भोजन का कार्यक्रम रात्रि 8 से 10 बजे तक चला। विद्यालय के व्यवस्थापक कामता नाथ केसरवानी, कोषाध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव, जिला सचिव (ग्राम भारती) गोविंद तिवारी, समिति के अध्यक्ष अजय नारायण श्रीवास्तव, डॉ राकेश श्रीवास्तव, सजन अग्रवाल, शिव कुमार गुप्ता, ऋषि कुमार गुप्ता, विजय मोदनवाल, राम शिरोमणि गुप्ता, श्रीमती अर्चना कारीवाल, श्रीमती मनोरमा शाहवाल श्रीमती नीता विश्वकर्मा, श्रीमती सविता केसरी एवं जगदीश केशरी की उपस्थिति सराहनीय रही।
सभी आमंत्रित परिवार के मिलन कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं परिवार मिलन की महत्ता पर व्यवस्थापक कामतानाथ केशरवानी एवं सजन अग्रवाल का प्रेरक उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम को रोचक एवं आकर्षक बनाने के लिए भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया जिसमें शिवेन्द सिंह परिहार, प्रभारी प्राचार्य सुरेंद्र निगम, श्रीमती सुनीता तिवारी, हनुमान प्रसाद द्विवेदी, बालकृष्ण शर्मा व भैया /बहनों का संगीत समूह एवं समस्त आचार्य परिवार का विशेष योगदान रहा। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जयप्रकाश पाण्डेय द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
