प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Newspost, Regional Desk, सिंगरौली, MP.

सोशल मीडिया में कथित रूप से वायरल किए गए एक ऑडियो क्लिप को ब्लैकमेल कर धन ऐंठने के उद्देश्य से बनाया गया बताते हुए प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन सिंगरौली द्वारा शुक्रवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर इसके जांच की मांग की गई। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने इस कृत्य को जिला शिक्षाधिकारी सिंगरौली के विरुद्ध षड्यंत्र बताया है।  

एसोसि‌एशन के अध्यक्ष ने कहा-

एसोसिएशन के सिंगरौली जिला अध्यक्ष राजेश कुमार पटेल ने बताया कि हाल ही में सोशल मीडिया पर कतिपय लोगों द्वारा पैसा कमाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा अधिकारी सिंगरौली के विरुद्ध षड़यंत्रपूर्वक एक फर्जी ऑडियो साझा किया गया है जो एक प्रकार से ब्लैकमेल करना है। इसकी यथा शीघ्र जांच कराने एवं फर्जी आडियो बनाने वाले लोगों को बेपर्दा कर समुचित कार्यवाही की मांग की गई है। अध्यक्ष द्वारा बताया गया यह ऐसे लोगों का षड़यंत्र है जो नहीं चाहते कि एक अनुसूचित जनजाति का ईमानदार व साफ स्वच्छ छवि वाला व्यक्ति जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर बना रहे। इनके कार्यकाल में 10वीं व 12वीं बोर्ड का रिजल्ट भी उत्कृष्ट है।

इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष जयबली गुप्ता, सदस्य अनिरुद्ध कुमार चौरसिया, निवर्तमान सचिव एमपी अम्बेडकर, ग्रामीण अध्यक्ष सुरेंद्र शाह, भैयालाल साहू बीएसबी स्कूल निवास, अरुण साहू जीआईएस  स्कूल कसर, एलपी यादव, ओम प्रकाश शाह एवं जिले के कई विद्यालयों के संचालक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *