सरई मे चल रहे रामकथा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, समापन शनिवार को, रविवार को होगा भव्य भंडारा
Newspostg, Regional Desk. Bihari Lal Gupta.
सरई, सिंगरौली। जिले के सरई स्थित राधा कृष्ण मंदिर बनियान तालाब में श्रीराम कथा भागवत व श्री हनुमान मारूति यज्ञ के आठवें दिन अंतरराष्ट्रीय कथा वाचिका ममता पाठक ने आगे की कथा में सूर्पनखा की नाक कटने, खर-दूषण संग्राम, सीताहरण, जटायु उद्धार, शबरी मां को नवधा भक्ति उपदेश, राम सुग्रीव मित्रता, बालि वध, हनुमानजी का लंका दहन, सीता माता की खोज एवं आगे की कथा को संगीतमय ढंग से सुनाया। शुक्रवार की कथा का समापन श्रीराम सीताराम भजन कीर्तन व आरती के साथ किया गया। कथा को लेकर सरई के साथ आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। कथा सुनने भारी संख्या में भक्तजन पहुंचे थे। आज शनिवार को रामकथा का अंतिम दिन हैंं, तो वहीं कल रविवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया जाएगा।
