दिल्ली पुलिस के इतिहास में पहली बार लागू किया गया यह नियम…
Newspost, National Desk. New Delhi.
गृह विभाग, भारत सरकार ने दिल्ली पुलिस में अब स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) की नियुक्ति के मामले में बड़ा ऐतिहासिक बदलाव किया है। अब दिल्ली के पुलिस थानों पर एसएचओ यानी थाना इंचार्ज की नियुक्ति योग्यता आधारित परीक्षा के जरिए होगी। अब तक यह नियुक्ति वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर की जाती थी।
दिल्ली पुलिस के इतिहास में यह नियम पहली बार लागू किया गया है। इस नियम के कारण अब योग्यता की प्रधानता होगी, न कि वरिष्ठता या अनुभव।
अब तक SHO की पोस्टिंग वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर ही होती थी।
जानकारी के अनुसार 122 पुलिस निरीक्षकों ने कुल 15 उपलब्ध साइबर SHO पदों के लिए आवेदन किया है। इससे यह सिद्ध हो रहा है कि अब एसएचओ के पदस्थापना की प्रक्रिया बेहद प्रतिस्पर्धी बन गई है।
परीक्षा का आयोजन आज, 18 मार्च को वजीराबाद में दिल्ली पुलिस अकादमी में किया गया।
