शॉपिंग माल में चोरी मामले का गोरबी पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

Newspost, Regional Desk, सिंगरौली, एमपी.

गत सोमवार को मोरवा थाने की गोरबी चौकी पुलिस ने वैष्णवी शॉपिंग मॉल में सामान व पैसों की चोरी के मामले को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

जानकारी अनुसार सोमवार शाम शॉपिंग मॉल के मैनेजर सुनील कुमार गुप्ता ने गोरबी चौकी में तहरीर दी थी कि उनके शॉपिंग मॉल में ग्राहक बनकर आए आकाश साहू उर्फ बहत्तर एवं सचिन साहू दोनों निवासी नौढिया पटपरवा टोला ने सुनियोजित तरीके से शापिंग माल के कर्मचारियों की नजरों से बचते हुए काउन्टर में रखे 10 हजार रुपये चोरी किए तथा दो दो पैण्ट सर्ट भी चोरी कर अपने पहने हुए जर्किन के अंदर छुपाकर भाग निकले। संदेह होने पर काउंटर चेक किया तो उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली। 

गोरबी पुलिस ने फरयादी की तहरीर पर उक्त चोरों के विरुद्ध अप.क्र. 10/24 धारा 457, 380 भादवि कायम किया। वहीं वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर एसडीओपी के के पांडेय के निर्देशन, टीआई मोरवा अशोक सिंह परिहार के मार्गदर्शन व चौकी प्रभारी विनय शुक्ला के निगरानी में पुलिस बल ने आरोपियों की धर पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर तलाश की। परिणामस्वरूप दोनों आरोपियों को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया सामान कुल कीमती करीब 16 हजार रुपए का बरामद कर दोनों को न्यायालय बैढन में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा दिया गया। गोरबी पुलिस द्वारा बरती गई तत्परता की प्रसंशा की जा रही है।

For perfect news visit Newspost Global.

उक्त कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी, सतीश दीक्षित, राजेश दिवेदी, प्रधान आरक्षक राजकुमार तिवारी, राजबहोर प्रजापति एवं नरेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *