Newspost, Regional Desk, सिंगरौली, एमपी.
गत 8 व 9 जनवरी की मध्यरात्रि में 3 सैकड़ा पुलिस कर्मियों की 20 टीमों ने नाइट कॉम्बिग गश्त के दौरान गिरफ्तारी वारंटी, फरारी वारंटी, स्थाई वारंटी, इनामी बदमाश, गुण्डा/निगरानी बदमाश के साथ अन्य अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ करते हुए 110 आरोपियों पर कार्रवाई की है।
पुलिस अधीक्षक, सिंगरौली यूसुफ कुरैशी द्वारा जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में नाइट पेट्रोलिंग कराई गई। सिंगरौली जिले में पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुरैशी के निर्देशन, अनुभागों के राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में 300 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 20 टीमें बनाई गई। उन्हें ब्रीफ कर नाइट कॉन्बिंग गस्त के लिए रवाना किया गया।

रात में लगभग 6 घण्टे चली इस कार्यवाही में 12 गिरफ्तारी वारंटी व 8 स्थायी वारंटी को गिरफ्तार किया गया। 52 निगरानी बदमाश, 33 गुण्डा बदमाश को चेक किया गया तथा 4 अवैध शराब की तस्करी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। इस दौरान एक जिला बदर आरोपी को चेक किया गया तथा शहर एवं कस्बों में एटीएम व बैंकों की सुरक्षा में लगाए गए उपकरण के साथ ही सुरक्षा गार्डों को भी चेक किया गया।
newspost global- check for perfect news.
रात्रि कॉम्बिग गस्त के दौरान जिले के राजपत्रित अधिकारी एवं थाना/चौकी प्रभारियों ने पेट्रोलिंग कर प्रमुख चौक-चौराहों पर आने जाने वालों से पूछताछ कर रहे थे। बेवजह घूमते पाये गये युवकों को पुलिस अधिकारियों ने फटकार लगाई और समझाईश दिया। वहीं परिवारजन के साथ सफर कर रहे व्यक्त्यिों को कोई दिक्कत ना हो उसका भी ध्यान रखा गया। यह कार्यवाही पूरे जिले में एक साथ की गई।
