Newspost, Regional Desk, A. Anand.

एमपी के सिंगरौली जिले डगा गांव के निवासी एक परिवार के मासूम बच्चे का शव मिलने से पूरे गांव के लोग हतप्रभ हैं। बरगवां थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल ग‌ई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार 10 जनवरी की दोपहर से लापता हुए मासूम बच्चे का शव एकलव्य स्कूल के निकट डैम के पास मिला। बरगवां थानाक्षेत्र के डगा गांव के इस मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बरगवां पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ था जिसे पुलिस ने कुछ दूर हटाया और एफ‌एस‌एल सैंपल भी एकत्र किये। समाचार लिखे जाने तक अबोध के मृत्यु के कारण का पता नहीं चल सका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *