एनसीएल की वार्षिक भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
Newspost, Corporate/Sports Desk.
भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) के दुधीचुआ क्षेत्र में 9वीं एनसीएल अंतर्क्षेत्रीय शक्तितोलन -भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में कुल 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें से 29 महिलाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता के दौरान अलग अलग वेट ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में महाप्रबंधक दुधीचुआ, विनोद कुमार सिंह, बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एनसीएल के जेसीसी सदस्य, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य, दुधीचुआ क्षेत्र के विभागाध्यक्ष अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
एनसीएल अंतरक्षेत्रीय शक्तित्तोलन भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता के दौरान स्ट्रॉन्ग मैन ऑफ़ एनसीएल के लिये जयन्त के पप्पू सक्सेना, स्ट्रॉन्ग वूमन ऑफ़ एनसीएल के लिए दुधीचुआ की सुश्री आराधना, बेस्ट लिफ्टर के लिए एनसीएल मुख्यालय के अनुप कुमार को खिताब से नवाजा गया तथा शरीर सौष्ठव (बॉडी बिल्डिंग) एवं मिस्टर एनसीएल प्रतियोगिता में यश कुमार वर्मा ने बाज़ी मारी।
पूरी प्रतियोगिता के दौरान सभी विधाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये दुधीचुआ ने प्रथम, बीना ने द्वितीय व एनसीएल मुख्यालय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एनसीएल में वर्ष भर अनेक खेल प्रतियोगिताओं जैसे क्रिकेट, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, फुटबॉल, कैरम, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि का आयोजन किया जाता है जिससे कर्मियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में बेहतरी के साथ ही उनके व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास हो।
