सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल गई है यह खबर

Newspostg, National Desk. Rohit Gupta. (Source: X)

Agra. मस्जिद में दिल दहला देने वाली घटना से आगरा और आसपास फैली सनसनी के बीच तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। बताया जाता है कि आगरा की एक मस्जिद के अंदर एक लड़की की पत्थरों से उसका चेहरा और शरीर के संवेदनशील अंगों को कूंच कूंचकर उसकी हत्या कर दी गई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा इस जानकारी में बलात्कार की भी आशंका जताई गई है। यह घटना तेजोमहालय यानी ताजमहल के पास स्थित एक मस्जिद की बताई गई है। मस्जिद में युवती की खौफनाक हत्या से सनसनी फैल गई है।

अर्धनग्न अवस्था में मिले युवती के शव से प्रथम दृष्ट्या लड़की के रेप के बाद सच्चाई को छिपाने के लिये हत्या किये जाने की आशंका जताई जा रही है। बताया गया है कि पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या की गई है। फिलहाल आरोपी को फरार बताया जा रहा है। डीसीपी के अनुसार मस्जिद में नमाजियों के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई।

सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम हेतु भेज दिया है।

Disclaimer: This is a shared news and the source is established below.👇

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *