भोपाल में प्रदेशाध्यक्ष बीडी शर्मा के हाथों ली भाजपा की सदस्यता

News Desk, NPG Media, सिंगरौली.

मध्य प्रदेश में इसी साल नवंबर में संभावित विधानसभा चुनावों के बहुत पहले से राजनीतिक वातावरण बनाने में कांग्रेस भले ही जुट ग‌ई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय स्तर पर उठाए गए मणिपुर मुद्दे और कर्नाटक के फार्मूले के साथ ही छोटे बड़े मुद्दों को भुनाने की की गई तमाम प्रदेश व्यापी कोशिशों के बावजूद उनकी पार्टी के जनाधार वाले नेताओं द्वारा पार्टी को बाई बाई कर देने से झटके पर झटके लग रहे हैं।

मंगलवार को एक बहुत बड़ा झटका जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक द्वारा कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लेने से लगा है। प्रणव पाठक ने भोपाल के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के हाथों सदस्यता ले ली है।

इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश संगठन प्रभारी हितानंद शर्मा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह सहित अन्य भाजपा के पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। सिंगरौली जिले में कांग्रेस के जनाधार वाले नेता के भाजपा में शामिल हो जाने से कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। 

हालांकि प्रणव पाठक पहले भी बीजेपी के संपर्क में देखे गए थे। जब जनपद का चुनाव हुआ था। लेकिन उस समय प्रणव पाठक ने बीजेपी में शामिल होने की बात को नकार दिया था। लेकिन विधान सभा चुनाव के नजदीक आते ही बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली। अब यह कयास लगाया जा रहा है कि हो न हो उन्हें सिहावल विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी लॉन्च न कर दे।

फिलहाल इस घटना क्रम से कांग्रेस और विशेष कर वहां से विधायक कमलेश्वर पटेल के सामने अब चुनौती का पहाड़ जरूर खड़ा हो गया है। अब देखना यह भी होगा कि सिहावल से बीजेपी अपना प्रत्याशी किसे घोषित करती है और पहले से कमर कसकर बैठे लोगों को कैसे मैनेज करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *