🔸सर‌ई थाने की बरका पुलिस चौकी में पदस्थ एएसआई पर एसपी ने की विभागीय कार्रवाई

सिंगरौली, एमपी। सरई थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बरका में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामजी पाण्डेय को पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने निलंबित कर दिया है। सहायक उप निरीक्षक पर आरोप है कि वह बैगा परिवार एवं अन्य कई लोगों के साथ मारपीट कर रहा था। इस प्रकार की कई शिकायतें एसपी के यहां पहुंची थी। उक्त कार्रवाई की पुष्टि पुलिस अधीक्षक निवेदिता गुप्ता ने की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी बरका में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक रामजी पाण्डेय पर एक‌ आदिवासी बैगा युवक के साथ जमकर मारपीट करने का आरोप है। मारपीट में युवक की आँख में गंभीर चोटें आई थी। जिसका एएसपी के माध्यम से मेडिकल भी कराया गया। वहीं यह भी आरोप है कि सहायक उप निरीक्षक अन्य लोगों के साथ-साथ व्यापारियों एवं महिलाओं के साथ भी मारपीट करता था। शिकायतों के आधार पर जांच कराई गई तो आरोप सही मिले जिससे एसपी ने सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। यहां बताते चले की पिछले वर्ष सहायक उप निरीक्षक खुटार चौकी में पदस्थ था। उस दौरान कई लोगों के साथ मारपीट किया था। वहीं एक परिवार पर रिवाल्वर निकालकर चमकाने लगा था। इन्ही आरोपों में सहायक उप निरीक्षक को एसपी के द्वारा लाईन अटैच कर दिया गया था।

इनका कहना है-
सहायक उप निरीक्षक पर कई आवेदकों द्वारा मारपीट करने की शिकायत की गई थी। जांच उपरांत आरोप सही मिलने पर सहायक उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

शिवकुमार वर्मा, एएसपी, सिंगरौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *