📌 देश राज्यों से बड़ी खबरें

Newspost, Editorial Desk.Compilation- Dayanand Sharma, Editing- Rohit Gupta.

🔸Singrauli, MP: एनसीएल की जयंत खदान में भारी सीरियल ब्लास्ट से हिला सिंगरौली का मोरवा शहर

🔸 चितरंगी (सिंगरौली): डाक्टर की लापरवाही को माना बालिका के मौत का कारण, चिकित्सक गिरफ्तार, क्लिनिक सील

🔸सिंगरौली: कोलकाता कांड के बाद, सुरक्षा को लेकर चल रहे चिकित्सकों के प्रदर्शन के बीच सिंगरौली एसपी निवेदिता गुप्ता ने जिला अस्पताल- ट्रॉमा सेंटर का किया औचक निरीक्षण, दिए निर्देश

🔸 महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर फैसलों में आए तेजी; CJI की मौजूदगी में पीएम मोदी की सुप्रीम कोर्ट के जजों से अपील

🔸 भारत के सर्वोच्च न्यायालय की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी ने भी समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट के 75 वर्ष, ये केवल एक संस्था की यात्रा नहीं है। ये यात्रा है, भारत के संविधान और संवैधानिक मूल्यों की। ये यात्रा है, एक लोकतंत्र के रूप में भारत के और परिपक्व होने की

🔸 सुप्रीम कोर्ट के ये 75 वर्ष, मदर ऑफ डेमोक्रेसी के रूप में भारत के गौरव को और बढ़ाते हैं। आजादी के अमृतकाल में 140 करोड़ देशवासियों का एक ही सपना है- विकसित भारत, नया भारत। नया भारत, यानी – सोच और संकल्प से एक आधुनिक भारत। हमारी न्यायपालिका इस विजन का एक मजबूत स्तम्भ है- पीएम मोदी

🔸 कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय अपने स्थापना के 75 वर्ष मना रहा है और देश संविधान लागू होने के 75 वर्ष मना रहा है। ये बहुत ही सुखद संयोग है

🔸 पीएम मोदी ने 3 वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई, ये उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में कनेक्टिविटी बढ़ाएंगी, देश में अब 102 वंदे भारत ट्रेनें हुईं

🔸 केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले- राहुल, अखिलेश और तेजस्वी की सरकार बनी तो भारत को पाकिस्तान-बांग्लादेश बना देंगे,तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव ओर राहुल गांधी मुस्लिम वोट बैंक के ठेकेदार हैं। इनकी सरकार आई तो बिहार और उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को छुट्टी का दिन घोषित कर देंगे

🔸 आईएएस अफसर धर्मेंद्र बने दिल्ली के नए मुख्य सचिव, नरेश कुमार की लेंगे जगह

🔸 केरल में आरएसएस की तीन दिवसीय समन्वय बैठक शुरू, राष्ट्र हित के विभिन्न मुद्दों पर होगी चर्चा

🔸 आपकी बेटी आपके साथ है, शंभू बॉर्डर पर किसानों के बीच पहुंच गईं विनेश फोगाट, पहलवान विनेश फोगाट सम्मानित, कहा-मैं अपने परिवार के बीच आई हूं, इनकी सुनिए

🔸 ‘मेरे देश का नुकसान हो रहा, किसान परेशान हैं, उनकी समस्याओं का हल होना चाहिए…’, शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में बोली विनेश फोगाट

🔸 महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता बोले- NCP को NDA छोड़ देना चाहिए, अजित पवार का जवाब- हम PM और शाह से बात करते हैं, बाकी से लेना-देना नहीं

🔸 पतंजलि के मंजन में नॉनवेज मटेरियल होने का दावा, दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई, कोर्ट ने रामदेव से जवाब मांगा

🔸 इस हफ्ते सोने-चांदी में रही तेजी, सोना 543 रुपए बढ़कर 71,958 रुपए पर पहुंचा, चांदी 85,019 रुपए प्रति किलो बिक रही

🔸रूस की अमेरिका को कड़ी चेतावनी- आग से मत खेलो, तीसरा विश्व युद्ध होगा ‘अगला कदम’

🔸पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का हिंदुस्तान से नाम-ओ-निशान होगा खत्म, बागपत में नीलाम हो रही 13 बीघा पारिवारिक संपत्ति

🔸चीन से निवेश की समीक्षा जरूरी, सीमा पर तनाव के बीच जयशंकर की दो टूक

🔸बांग्लादेश में बाढ़ से तबाही, 59 लोगों की मौत; 50 लाख से ज्यादा प्रभावित

🔸Tamil Nadu: कैंसर के खिलाफ लड़ाई में स्टालिन सरकार का बड़ा एलान, 18 साल के ऊपर के लोगों की जांच होगी अनिवार्य

🔸सीजेआई के साथ भी साइबर फ्रॉड हुआ, हाईकोर्ट ने पुलिस को लगाई लताड़, कहा-इतनी लापरवाह कैसे हो सकती है

🔸हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के इलेक्शन डेट में बदलाव, 5 अक्टूबर को मतदान और नतीजे 8 तारीख को

🔸पाकिस्तान में मंकीपॉक्स का पांचवां केस मिला: मरीज की हालत स्थिर, सऊदी अरब से लौटा था; भारत में मंकीपॉक्स की जांच के लिए RT-PCR किट डेवलप

🔸कांग्रेस का दावा- कोलकाता केस की पीड़ित का परिवार नजरबंद: अधीर रंजन बोले- डॉक्टर की फैमिली को पैसे ऑफर, ताकि शव का अंतिम संस्कार जल्दी हो

🔸कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 39 रुपए तक बढ़े, दिल्ली में कीमत ₹1691 हुई

🔸मोदी बोले- 10 साल में ग्लोबल इकोनॉमी 35% बढ़ी: जबकि भारतीय अर्थव्यवस्था में 90% इजाफा हुआ, देशवासियों को सुशासन देना हमारा संकल्प

🔸दिल्ली कोचिंग हादसा- 6 आरोपी CBI रिमांड पर भेजे गए: जांच एजेंसी ने कोर्ट में कहा- कोचिंग मालिक ने जानबूझकर बेसमेंट का इस्तेमाल किया

🔸पृथ्वी के केंद्र में मिली हैरान करने वाली चीज, पहली बार दिखी छल्लेदार आकृति, वैज्ञानिक भी रह गए हैरान

🔸​​​​​​​शर्मनाक: भारतीय छात्रा से ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में नस्ली बर्ताव, शिकायतों पर कार्रवाई भी नहीं करने के आरोप

🔸Andhra Pradesh Landslide: आंध्र प्रदेश में बारिश का कहर, लैंडस्लाइड से अब तक 4 लोगों की मौत

🔸​​असम विधानसभा में 2 घंटे का जुमा ब्रेक खत्म करने पर सियासत हुई तेज

🔸देश का मानसून ट्रैकर: अगस्त में 24 साल बाद सबसे ज्यादा बारिश, सितंबर में भी भारी बारिश की संभावना; गुजरात में यलो अलर्ट

🔹ENG vs SL 2nd Test: जो रूट के अलावा नहीं चला किसी का बल्‍ला लगाया 34 वा शतक, श्रीलंका को जीत के लिए चाहिए 430 रन

आप सभी का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो..!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *