4 जून को चढ़ेगा राजनीतिक पारा, आएंगे लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम

Newspostg, Editorial Desk. Rohit Gupta.

आज शनिवार 25 मई से सूर्य देव का रौद्र रूप देखने को मिलेगा। आगामी 9 दिन तक आसमान से बरसेगी आग। थर्मामीटर का पारा आकाश की ओर चढ़ेगा। जानते हैं ऐसा क्यों होगा… ऐसा इसलिए होगा क्योंकि नवतपा शुरू हो रहा है। ये सोमवार 3 जून तक रहेगा। 25 मई को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही सूर्य अपने पूरे प्रभाव में आ जाएगा, जिससे गर्मी में वृद्धि होगी। सूर्य जितने दिनों तक रोहिणी नक्षत्र में रहता है, पृथ्वी भी उतने ही दिनों तक अत्यधिक गर्मी का अनुभव करती है। यह हर साल ज्येष्ठ माह में आता है और इस दौरान 9 दिनों तक सूर्य देव उग्र रूप में रहते हैं। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें, शरीर को ढंककर रखें, तरल पेय पदार्थों का सेवन करें तथा पेट को खाली न रखें।

नवतपा समाप्त होने के ठीक अगले दिन 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित किये जाएंगे। फलत: 4 जून को सियासी पारा उफान पर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *