क्या ‌आप बता सकते हैं कि इस घटना का मूल कारण क्या था?? अवश्य बताएं ताकि सभी को सबक मिल सके !!

Newspostg, National Desk. Rohit Gupta.

Pune, Maharashtra की एक हिट एण्ड रन की घटना सुर्खियों में है। पुणे में रसूख रखने वाले बड़े बिल्डर, पैसों के मामले में एक धनी परिवार के एक नाबालिग लड़के के जन्मदिन पर उसके दादा ने लगभग डेढ़ करोड़ की पोर्श कार गिफ्ट की, परिवार ने उसे दोस्तों के साथ एन्जॉय करने के लिए बड़ी रकम दे दी और वह सीधे पब में पहुंचा ₹ 45 हजार की शराब पार्टी की। वहां से उस नाबालिग ने कार की स्टियरिंग पकड़ी और 200 किमी/घंटा की गति से कार को सड़क पर उड़ाने लगा। कुछ ही देर में कार असंतुलित हो गई और मोटर साईकल से जा रहे वहां की आईटी कंपनी में काम करने वाले जबलपुर निवासी एक युवक व युवती को जानलेवा टक्कर मारकर उन्हें मौत की नींद सुला दिया।

मैं यह घटना फिर से विस्तारपूर्वक लिख रहा हूँ ताकि आप भी गंभीरता पूर्वक यह विचार करें कि क्या इस घटना को होने से रोका जा सकता था या नहीं!

अब ‌आगे… इस हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कार चला रहे नाबालिग को पकड़ लिया, पीटा और पुलिस को सौंप दिया। फिर पुलिस ने जुवेनाइल केस बनाया और ब्लड सैंपल लेने वाले से लेकर डाक्टर ने सैंपल बदला ताकि रक्त में अल्कोहल ट्रेस न हो सके और साफ सुथरी रिपोर्ट बना दी। फिर मामले के साथ पुलिस कोर्ट पहुंची। वहां उस र‌ईशजादे को 300 शब्दों का ट्रैफिक नियमों पर निबंध लिखने और 15 दिन ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करने का फैसला सुना दिया। तब यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सभी तरह के मीडिया पर फैल गया और महाराष्ट्र की राणे सरकार की किरकिरी होने लगी।

फिर पूरा सीन ही बदल गया, शुरू हुई नई कहानी! अब इस पूरी स्टोरी में ट्विस्ट आ गया था। घटनास्थल के साथ ही पब्स और बार की सीसीटीवी खंगाली गई। दो अवैध पब्स को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया, दो पुलिस वालों को सस्पेंड किया गया, आरोपी लड़के के पिता की गिरफ्तारी की गई, लड़के के विरुद्ध बालिग की तरह केस चलाने की बात हुई। इसी बीच स्टोरी में फिर एक ट्विस्ट आया। आरोपियों का ड्राइवर सामने आया और गुनाह को अपने सिर पर लेने की कोशिश की। लेकिन भेद खुला तो आरोपी लड़के के दादा को भी पुलिस ने ड्राइवर को बंधक बनाने और उसे प्रलोभन देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तीन लाख रुपए में फर्जी मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले डाक्टर व लैब असिस्टेंट को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल कहानी यहीं तक। हम घटनाक्रम से आपको अपडेट करते रहेंगे!!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *