अनपरा का हिस्ट्रीशीटर सिंगरौली भाजपा में शामिल, उठ रहे गंभीर सवाल

Newspost, Political Desk.

सिंगरौली/ अनपरायूपी के अनपरा थाने में संगीन धाराओं में जिस व्यक्ति के विरुद्ध अपराधों की सूची हो और जिसे टॉप 10 अपराधियों की फेहरिस्त में रखा गया हो, जो जरायम पेशे से जुड़कर राष्ट्रीय संपत्ति पर डाका डालने का आरोपी बताया जाता हो, ऐसे व्यक्ति को एमपी में सिंगरौली के भाजपा संगठन में सम्मान सदस्यता दिया जाना अब चर्चा के केन्द्र में आ गया है।

राजनीतिक शुचिता की पक्षधर, राजनीति में अपराधीकरण का विरोध करने वाली, राष्ट्रवादी आदर्शों पर चलने वाली भारतीय जनता पार्टी का कल्चर अब तेजी से बदलता नजर आ रहा है। स्थानीय परिदृश्य में एक उदाहरण मप्र के सिंगरौली जिले से आया है। राष्ट्रीय स्तर की बातें अपनी जगह हैं, जिलास्तर पर भी भारतीय जनता पार्टी में अपराधियों की खुली इंट्री चालू हो गयी है। बीते चंद वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में उन लोगों को स्थान मिल रहा है जो अपराधी या अवैध श्रेणी के कारोबार में संलिप्त माने जाते हैं। हाल ही एक और सदस्यता सिंगरौली जिले के पार्टी संगठन में हुआ है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

बताया जाता है कि सोनभद्र जनपद के अनपरा रेनुसागर (उ.प्र.) के हिस्ट्रीसीटर सत्यांश मिश्रा को यूपी भाजपा में इंट्री नहीं मिली तो सिंगरौली भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा उसे पार्टी में सदस्यता दिला दी गई। इस खबर को वायरल भी किया गया। जानकारी के अनुसार अनपरा थाने में सत्यांश मिश्रा के खिलाफ धारा 354, 294, 504, 506, 427 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज है। इतना ही नहीं 251/13 धारा 3(2) गुण्डा अधिनियम के तहत भी कार्यवाही की गई है। इसके अतिरिक्त 323, 504, 506, 384, 40/22, धारा 147, 323 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। बताते हैं कि सत्यांश मिश्रा की देखरेख में यूपी-एमपी के ठीक बार्डर पर खनहना बैरियर के पास कबाड़ का एक बड़ा दुकान/डिपो भी संचालित है। जिसमें भर्ती किये गये गुर्गों द्वारा निजी सुरक्षा एजेंसियों के सहयोग से भारत सरकार की परियोजनाओं से कबाड़ के साथ ही मूल्यवान कलपुर्जों की हेराफेरी की जाती है। सत्यांश मिश्रा अनपरा थाने में अपराधियों की श्रेणी में टॉप टेन में दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *