Newspost, RB Singh ‘Raaz’, सीधी.

सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने जानकारी देकर बताया है कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा प्रेषित पत्र में उल्लेखित बिन्दुओं का अवलोकन कर संलग्न विद्यार्थियों की सूची अनुसार पीएम यशस्वी योजनान्तर्गत सीधी जिले की विद्यालयों में प्रचार-प्रसार किया जाना है, जिससे अधिक से अधिक छात्र योजना से लाभान्वित हो सके। उक्त योजनांन्तर्गत ऑनलाइन आवेदनों की अंतिम तिथि 05 जनवरी 2024 निर्धारित की गयी थी जिसे भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा बढ़ाकर दिनांक 31.01.2024 तक कर दी गई है।

उन्होंने समस्त विद्यालयों के प्राचार्य को सूचित किया है कि अपनी अधीनस्थ संस्था में पीएम यशस्वी योजना के संबंध में छात्रों को जानकारी प्रदाय कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों से आवेदन करावे ताकि शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ छात्रों को मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *