शा. हाईस्कूल सासन में समारोहपूर्वक हुई विद्यार्थियों की विदाई

Newspost, Regional Desk, A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। आगामी 5 फरवरी से एमपी बोर्ड की परीक्षा प्रारंभ होने जा रही है। इनमें सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों को शुभकामना देने एवं उनकी काउंसिलिंग कर तनाव को कम करने के लिये 30 जनवरी को शासकीय हाई स्कूल सासन में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिंगरौली विधायक राम निवास शाह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य संदीप शाह जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, रिलायंस पावर सासन से नागेंद्र सिंह, संकुल प्राचार्य तियरा रामभजन शर्मा एवं हाई स्कूल शासन से प्राचार्य आर पी एस दुबे, प्रधानाध्यापक महेंद्र मौर्य, शिक्षक अशोक सिंह, श्रवण चतुर्वेदी, विजय शाह, अखिलेश दांगी, दिनेश शाहवाल, रुना दांगी, पूजा पांडेय एवं समस्त छात्र भी उपस्थित रहे।

विधायक श्री शाह के द्वारा कक्षा दसवीं के छात्रों को शुभकामना के साथ ही परीक्षा से संबंधित आवश्यक टिप्स भी दिये गये। उन्होंने कहा कि छात्र परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार के तनाव को महसूस न करें। बिल्कुल स्वतंत्र होकर परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। परीक्षा दिवस के पूर्व रात्रि में अच्छी तरह से नींद लें ताकि सुबह परीक्षा भवन में किसी प्रकार का तनाव न रहे। सभी वक्ताओं ने कक्षा दसवीं के छात्रों को अच्छे अंक से उत्तीर्ण होने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *