मोरवा पुलिस ने गांजे की खेप के साथ सगे दो भाइयों को पकड़ा, वाहन जप्त

Newspost, Regional Desk, A. Anand

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। मोरवा पुलिस ने थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा के कारोबार में लगे दो सगे भाइयों को रु. एक लाख 20 हजार बाजार मूल्य के 12 किलो ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बताया जाता है कि यह दोनों आरोपी सीमावर्ती सोनभद्र के अनपरा से अवैध तौर पर गांजे की खेप को मंगवाकर चितरंगी क्षेत्र में बेचा करते थे। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोरवा निरीक्षक अशोक सिंह परिहार को मुखबिर से इनपुट मिला था कि सोमवार शाम सिंगरौली जयंत रोड पर गांजा के तस्कर गुजरने वाले हैं। इस पर मोरवा निरीक्षक ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे की निगरानी में एक टीम गठित कर मिशन हेतु भेजा। पुलिस टीम ने मेढौली के पास स्कॉर्पियो को रोक लिया और गांजा की भारी खेप बरामद कर संबंधित आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया।

पुलिस की कार्रवाई में स्कॉर्पियो क्रमांक यूपी 64N 6611 से 1 लाख 20 हजार कीमत का 12 किलो गांजा बरामद हुआ, जो अलग अलग 12 पैकेट में बंधा था। पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार तीरथ यादव उम्र 28 वर्ष एवं उदय प्रताप यादव उम्र 30 वर्ष दोनों पिता शिवधारी यादव निवासी धवई थाना चितरंगी को अपराध क्रमांक 54/24 धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आज न्यायालय में पेश किया है। अब पुलिस गांजा पहुंचने वाले आरोपी की तलाश में जुटी है।

प्रेस लिखे वाहन से कर रहे थे नशे का कारोबार

पुलिस द्वारा इस कार्रवाई में पकड़े गए वाहन पर बड़े अक्षरों में प्रेस अंकित है। बताया गया है कि आरोपियों द्वारा पत्रकारिता की आड़ में अवैध कारोबार किया जाता था। सूत्रों की मानें तो महीने में दो बार इनके द्वारा इसी वाहन से नशे की खेप ले जायी जाती थी।

इनकी रही भूमिका

उक्त कार्यवाही में सउनि प्रवीण मरावी, प्र०आर० अर्जुन सिंह, पतरंग सिंह, कुलदीप शर्मा, अनिल नवैत, आर0 सुरेश परस्ते एवं राहुल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *