रेणुकूट नगर पंचायत के खड़पाथर, मुर्धवा क्षेत्र के लोगों के चेहरे खिले, प्रधानमंत्री का जताया आभार
Newspost, UP Desk, Ashish Tiwari, Renukoot.
नगर पंचायत रेनुकूट के क्षेत्र मुर्धवा और खड़पाथर में पहली बार प्रधान मंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 161 लाभार्थियों के बैंक खाते में शुक्रवार को प्रारंभिक किस्त की राशि ₹ 50 – 50 हजार पहुंच गया।
इसके लिए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही शहरी आवास मंत्री के प्रति आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है।

नपा अध्यक्ष का कहना है कि..
रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि ये सर्वे पहले कराया गया था जिसमें पहले चरण में 161 लोगों का प्रधान मंत्री आवास का पैसा आया है। शेष लोगों का पैसा दूसरे चरण में आएगा। इसके लिए वो सदैव प्रयासरत रहेंगी और नगर के विकास के लिए हर संभव कोशिश करती रहूंगी। हमारा प्रयास है, सरकार के योजनाओं को जन जन तक पहुंचाया जाये।
