UP Desk, अनपरा (सोनभद्र)

आज रविवार को अनपरा जनपद सोनभद्र, उत्तर प्रदेश की पुलिस ने चोरी का 44 टन कोयला लोड हाईवा ट्रक के साथ पकड़े गए तीन अभियुक्तों को मा. न्यायालय में प्रस्तुत किया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

अनपरा पुलिस ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र (यूपी), डॉ. यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) व क्षेत्राधिकारी पिपरी के कुशल निर्देशन में अनपरा पुलिस टीम द्वारा शनिवार, 22 जुलाई को थाना क्षेत्र में चोरी के कोयला के भंडारण के लिए बनाए गये डिपो में डम्प कोयले को हाईवा ट्रक से परिवहन करते हुए मौके से 3 अभियुक्तों- अफसर अन्सारी पुत्र ऐनुल अन्सारी निवासी गोवरदहा थाना मेराल जिला गढ़वा झारखण्ड (चालक हाइवा जेएच 02 बीएफ 5794) देव कुमार सिंह पुत्र विनोद सिंह निवासी ग्राम भवरसाल थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ एवं विन्देश्वर सिंह पुत्र अमीरा सिंह निवासी ग्राम भवरसाल थाना रामानुजगंज जिला बलरामपुर छत्तीसगढ़ को गिरफ्तार किया गया।

इन्हें हाईवा ट्रक क्रमांक जेएच 02 बीएफ 5794 के अलावा एक नम्बर प्लेट यूपी 64 एसी 7125 मय कोयला कुल वजन 44 टन के साथ वन विभाग बैरियर दुल्लापाथर के बाउन्ड्रीवाल के पास से गिरफ्तार किया गया।

पंजीकृत ‌अभियोग:

पुलिस ने मु.अ.सं. 153/2023 धारा 379, 411, 419, 420 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को आज रविवार को माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया।

इस प्रकरण में वांछित अभियुक्त:

अन्य अभियुक्तगण – विकास प्रजापति पुत्र रामभजन प्रजापति निवासी जाटा थाना गढ़वा जिला गढ़वा झारखण्ड, रामजतन सिंह पुत्र स्व. नान्हक सिंह निवासी एमक्यू 121 सेक्टर बी- एनसीएल दुद्धीचुआ थाना शक्तिनगर, सोनू नायडू पुत्र व पता अज्ञात एवं राकेश कुमार सिंह पुत्र स्व. महेन्द्र सिंह निवासी पहड़िया थाना लालपुर जनपद वाराणसी उक्त मुकदमे में वांछित हैं। जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस कर रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः

कोयले के अवैध कारोबार में लिप्त तीन लोगों की गिरफ्तारी कार्यवाही में प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल थाना अनपरा, उ.नि. रामसिंह यादव, का. नितेश सिंह, का. मनीष कुमार, का. अजय वर्मा एवं कांस्टेबल प्रवेश सिंह थाना अनपरा  जनपद सोनभद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *