चितरंगी के हैं गेट परीक्षा के नैशनल रैंकर अनुराग पाठक

Newspost, Regional Desk, A. Anand.

सिंगरौली, मध्य प्रदेश। आदिवासी बहुल चितरंगी विकास खंड के मानिकपुर गांव के निवासी तथा बीएचयू से माईनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक अनुराग पाठक ने प्रतिष्ठित गेट परीक्षा में देशभर में टॉप रैंक हासिल कर अपने परिजनों और गांव के साथ ही सिंगरौली जिले व प्रदेश को गौरवान्वित किया है।

अनुराग पाठक पिता स्व. नीलकण्ठ पाठक चितरंगी ब्लॉक के ग्राम मानिकपुर के मूलत: निवासी हैं। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट से पास करने के बाद उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) में माईनिंग इंजीनियरिंग में स्नातक किया। इसी वर्ष फरवरी में आयोजित गेट परीक्षा का परिणाम गत 16 मार्च की देर शाम घोषित हुआ।

इस परीक्षा में अनुराग पाठक ने माईनिंग इंजी. ब्रांच में 58.33 प्रतिशत अंक के साथ देश में पहला रैंक हासिल किया है। गेट स्कोर 996 है। अनुराग पाठक ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी माँ, भाई, बहन एवं परिवाजनों के साथ-साथ बीएचयू वाराणासी के प्राध्यापकों, मित्रों एवं ऑनलाईन फैकल्टी को दिया है। उन्होंने बताया कि अब उन्हें पीएसयू की तैयारी करनी है। यही अगला लक्ष्य है। परिवारजनों ने मेरा हमेशा हौसला बढ़ाया है। उसी का परिणाम सामने है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *