बरगवां थाना क्षेत्र में बाइक सवार को बचाने में हुई दुर्घटना 

Newspost, Regional Desk, Ashish Soni.

बरगवां, सिंगरौली। सोमवार सुबह सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में बच्चों को स्कूल ले जा रही एक स्कूल बस क्रमांक एमपी 66 जेडबी 8526 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार तेज गति के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 

जानकारी के अनुसार स्कूल बस राजर्षि हाई स्कूल गोरबी की थी, जो सुबह बच्चों को स्कूल ले जाने के लिए उन्हें एकत्र कर रही थी। सुबह करीब 9 बजे ग्राम रामपुरवा के समीप संकरी सड़क पर सामने से आ रहे मोटरसाइकिल चालक को बचाने के क्रम में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना के समय बस में करीब 10 बच्चे सवार बताए ग‌ए हैं। इस दुर्घटना के बाद वहां बच्चों की चीज पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मदद के लिए पहुंचे और बच्चों को किसी तरह बस से बाहर निकाला। दुर्घटना में चार बच्चों को मामूली चोट आने की सूचना है। वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सभी बच्चे सुरक्षित हैं। घटना के बाद से ही बस चालक रमाशंकर फरार बताया जा रहा है। इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही बरगवां निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी ने घटना के कारणों का पता लगाने हेतु सहायक उप निरीक्षक अजीत सिंह समेत पुलिस बल को घटना स्थल पर भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *