जिले में पहले दिन एक भी नहीं मिले नकलची

Newspost, City Desk, A. Anand.

सिंगरौली। माध्यमिक शिक्षा मण्डल म प्र भोपाल के द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा में हिन्दी के प्रश्न पत्र में 408 छात्र परीक्षा देने नहीं पहुंचे। वहीं जिले में आज पहले दिन एक भी नकलची नहीं पकड़े गये।
जिले के 42 परीक्षा केंद्रों में पुलिस के कड़ी सुरक्षा के बीच बोर्ड की कक्षा 10वीं के हिन्दी विषय के प्रश्न पत्र में कुल 408 छात्र गैरहाजिर रहे। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 10वीं में कुल परिक्षार्थियों की संख्या 16859 है। जिसमें 16541 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। वहीं नकल संबधी एक भी प्रकरण नहीं मिले हैं। नकल पर नकेल कसने के लिए कलेक्टर अरुण परमार के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 15 अलग-अलग दल गठित किया है। जहां सोमवार को उडऩदस्ता दल करीब सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
इस दौरान कहीं भी नकलची नहीं धराए।

डीईओ के अनुसार नकल पर नकेल कसने के लिए पूरी तैयारी है। संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर पैनी नजर है। केंद्राध्यक्षों को निर्देश दिये गये हैं कि किसी भी हालत में परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग न होने दें।

विदित हो कि आज मंगलवार को कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। हिन्दी विषय का प्रश्न पत्र उक्त सभी 42 परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *