गोरबी पुलिस ने मोरवा गैस गोदाम के पास से पकड़ा
Newspost, Regional Desk, Singrauli, MP.
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक यूसुफ कुरैशी के द्वारा फरार आरोपियों की धर पकड़ किए जाने के हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी कृष्ण कुमार पांडे के सतत मार्गदर्शन, थाना प्रभारी मोरवा अशोक कुमार परिहार के कुशल निर्देशन में गोरबी चौकी प्रभारी भिपेन्द्र पाठक ने बीते तीन माह से फरार चल रहे आरोपी सत्यनारायण यादव उर्फ लोले यादव को मंगलवार को पकड़ने में सफलता प्राप्त की। उक्त आरोपी प्रतिबंधित मादक पदार्थ गांजा की खेती करने के मामले में वांछित था।
बताया गया है कि बीते वर्ष के अक्टूबर माह में गोरबी पुलिस द्वारा अपने खेत में अरहर के बीच में उगाए गए गांजा की फसल के बारे में मुखबिर सूचना पर सत्यनारायण यादव के यहां रेड कार्रवाई की गई थी। जिसमें आरोपी के घर के पास के खेती की जमीन से छोटे बड़े 65 गांजे के पेड़ कुल वजनी 52 किलो बरामद किए गए थे। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था एवं गिरफ्तारी से बचने के लिए लुक छिपकर भाग रहा था। मंगलवार को गोरबी पुलिस को मुखबिर से सटीक सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी मोरवा कस्बा के गैस गोदाम के पास अपने साथी से मिलने जा रहा है। जिसकी सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी गौरबी के द्वारा तत्काल स्टाफ भेजकर आरोपी को धर दबोचा।
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी गोरबी उनि भिपेंद्र पाठक, सहायक उप निरीक्षक पप्पू सिंह, राजेश द्विवेदी, सतीश दीक्षित, विश्वजीत यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
