उच्च शिक्षा विभाग के आह्वान पर मायाराम कॉलेज में कराई गई साफ सफाई
Newspost, State desk, सिंगरौली, A. Anand.
मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को मायाराम महाविद्यालय में वृहद साफ सफाई अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के डायरेक्टर बद्री नारायण बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान श्री राम जी के जीवन के आदर्शों को छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में लाकर राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए।

वृहद साफ सफाई अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय के प्राचार्य एवं वरिष्ठ शिक्षक एवं शिक्षिकाओं तथा समस्त अशैक्षणिक स्टाफ, समस्त छात्र छात्र-छात्राओं द्वारा महाविद्यालय के पूरे कैंपस एवं मुख्य मार्ग तक साफ सफाई कर कचरा एकत्रित किया गया। इस अवसर भगवान श्री राम को भजन एवं कीर्तन के माध्यम से स्मरण किया गया।

