NSS के अंतर्गत लगाया गया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Newspost, City Desk, सिंगरौली, A. Anand

बुधवार को डीएवी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल झिंगुरदा एनसीएल के प्रांगण में छात्र छात्राओं के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम झिंगुरदा परियोजना के चिकित्साधिकारी डा. आर.एस. ठाकुर और उनके सहयोगियों के द्वारा संचालित किया गया। विद्यालय के एनएसएस शाखा के तत्वावधान में संचालित हुए स्वास्थ शिविर में बच्चों के स्वास्थ्य के साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के लिए परामर्श भी दिये गए।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ शैलेश सिंघल ने चिकित्साधिकारी एवं उनके दल का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उपरोक्त कार्यक्रम के कुशल संपादन के लिए डीएवी एम.पी. ज़ोन- डी के एआरओ अमिताभ श्रीवास्तव ने परियोजना के एजीएम तथा विद्यालय के चेयरमैन आशुतोष द्विवेदी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के पुनः आयोजन की उम्मीद जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *